
'आपके आने के बाद रुकने लगे हैं काम...', CM केजरीवाल ने LG को चिट्ठी लिखकर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में सर्विस और विजिलेंस जैसे विभाग आपके नियंत्रण में हैं. इस तरह से दोषी अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार भी आपके पास है. लेकिन जब आप कार्रवाई नहीं करते, तो मेरे मन में शक पैदा होता है कि क्या ये सब आपके निर्देश पर हो रहा है. मैं ये सोचने को मजबूर हूं कि दिल्ली में काम केवल इसलिए रोका जा रहा है, ताकि आम आदमी पार्टी को बदनाम किया जा सके.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर उपराज्यपाल (LG) पर निशाना साधा है. उन्होंने एलजी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि जब से आपने पद संभाला है, अधिकारियों ने जनहित से जुड़े काम करने छोड़ दिए हैं.
केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में सर्विस और विजिलेंस जैसे विभाग आपके नियंत्रण में हैं. इस तरह से दोषी अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार भी आपके पास है. लेकिन जब आप कार्रवाई नहीं करते, तो मेरे मन में शक पैदा होता है कि क्या ये सब आपके निर्देश पर हो रहा है. मैं ये सोचने को मजबूर हूं कि दिल्ली में काम केवल इसलिए रोका जा रहा है, ताकि आम आदमी पार्टी को बदनाम किया जा सके ताकि केंद्र की बीजेपी सरकार के हितों को बढ़ावा दिया जा सके.
उन्होंने कहा कि अफसर बताते हैं कि उन्हें कहा गया है कि अगर वह चुनी हुई सरकार के साथ सहयोग करेंगे, तो उनको विजिलेंस इन्कवॉयरी, अनुशासनात्मक कार्रवाई, निलंबन, सीबीआई जांच और ईडी की गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है. मैंने आपसे कई बार दोषी अवसरों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है. लेकिन आपने किसी एक भी अफसर पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की.
केजरीवाल ने उन छह शिकायतों की लिस्ट तैयार करते हुए कहा है कि किस तरह दिल्ली के लोगों को प्रताड़ित होना पड़ रहा है.
1) अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2022 के बीच मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां और टेस्ट बंद कर दिए गए थे.
2) सितंबर 2023 से फरवरी 2024 तक अस्पतालों के OPD काउंटर्स पर कोई स्टाफ नहीं है. वित्त विभाग ने सभी डेटा एंट्री ऑपरेटर्स को डिस्मिस कर दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










