
आपका हेल्थ इंश्योरेंस कवर करेगा ब्लैक, व्हाइट या Yellow फंगस का इलाज? पाएं पूरी जानकारी
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस और येलो फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में ये सवाल लाजिमी है कि क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस इसके इलाज को कवर करता है, यहां आपको मिलेगी पूरी जानकारी
कोरोना की दूसरी लहर के बीच म्यूकॉरमाइकोसिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. म्यूकॉरमाइकोसिस को आम भाषा में ब्लैक फंगस भी कहा जाता है. इसके अलावा व्हाइट और येलो फंगस के भी मामले सामने आए हैं. ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस इसके इलाज को कवर करता है, कौन-कौन से इंश्योरेंस इसे कवर करते हैं और कौन से नहीं... (All Photos : Getty) पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के हेल्थ इंश्योरेंस प्रमुख अमित छाबड़ा का कहना है कि कोरोना काल में कई बीमा कंपनियों ने कोविड स्पेशल हेल्थ इंश्योरेंस की पेशकश की थी. कई लोगों ने इन्हें हाथों हाथ लिया, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि ये पॉलिसी फंगल इंफेक्शन के इलाज को कवर नहीं करती है. क्या कोरोना कवच या रक्षक करती हैं कवर? कोरोना काल में IRDAI ने दो सरल कोविड-19 पॉलिसी पेश की थी. कोरोना कवच और कोरोना रक्षक नाम की इन दो पॉलिसियों को सभी बीमा कंपनियों से बेचने के लिए कहा गया. लेकिन ये पॉलिसियां भी ब्लैक या अन्य तरह के फंगस के इलाज को कवर नहीं करती, बल्कि सिर्फ कोविड-19 या उससे जुड़े इलाज के खर्चों को कवर करती है. कौन सी पॉलिसी करती है कवर? (File Photo : Aajtak)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










