
'आपका स्वागत है...' PM मोदी के इजरायल पहुंचने के बाद आया नेतन्याहू का पहला बयान, जानें क्या कहा
ABP News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी अपने 'दोस्त' इजरायली पीएम से मिले सम्मान से गदगद नजर आए. प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट इसके लिए आभार जताया. नेतन्याहू ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, आपका इजरायल में स्वागत करना सम्मान की बात है.
पीएम मोदी के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में एयरपोर्ट पर मिले भव्य स्वागत को लेकर एक्स पर पोस्ट किया था. जिस पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी थी. नेतन्याहू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल में आपका स्वागत करना बड़े सम्मान की बात है.
It’s a great honor to welcome you to Israel, Prime Minister Modi.आपका स्वागत है🇮🇱🙏🇮🇳 https://t.co/fd0pdgwnlo

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












