
'आपका प्रशासन पूरी तरह फेल', प्रदूषण पर NGT ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार
AajTak
एनजीटी ने प्रदूषण और पराली के मुद्दे पर पंजाब सरकार को खरी खरी सुनाई है. एनजीटी ने कहा कि पंजाब सरकार पराली जलाने के आरोपियों पर मुकदमा चलाने में भी सेलेक्टिव रवैया अपना रही है. NGT ने पंजाब द्वारा उठाए गए कदमों पर भी असंतोष जताया.
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने प्रदूषण और पराली जलाने के मुद्दे पर पंजाब सरकार को फिर फटकार लगाई है. NGT ने प्रदूषण रोकने और पराली जलने पर रोक लगाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर असंतोष जताया. एनजीटी ने कहा कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद पराली में आग लगने की 33000 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं. दरअसल, पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने में मान सरकार अभी तक नाकाम रही है. पराली जलाने का असर दिल्ली-एनसीआर तक में दिख रहा है. दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर में बनी हुई है. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब को धान की खेती के बजाय अन्य विकल्प तलाशने की सलाह दी है.
अब एनजीटी ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार को खरी खरी सुनाई है. एनजीटी ने कहा कि पंजाब सरकार पराली जलाने के आरोपियों पर मुकदमा चलाने में भी सेलेक्टिव रवैया अपना रही है. एनजीटी ने पंजाब सरकार की ओर से पेश काउंसिल से कहा, एक दिन में 1500 से ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं हुईं, आपकी ओर से क्या कार्रवाई हुई? इस पर पंजाब सरकार की ओर से जवाब में कहा गया कि 829 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.
इस पर एनजीटी ने कहा, यह कुल केस का एक चौथाई है. सब पर बराबर की कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. एनजीटी ने पंजाब सरकार से कहा, एआईआर एक्ट के तहत 32 मामले क्यों दर्ज किए गए हैं? जबकि कुल मिलाकर करीब 32700 मामले हैं. क्या स्थानीय प्रशासन की इन लोगों से कोई दुश्मनी होगी?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









