
‘आधुनिक’ अमेरिका में भी Short Dress स्वीकार नहीं? Model का आरोप- ‘कपड़ों की वजह से Flight में नहीं मिली जगह’
Zee News
तुर्की छोड़कर अमेरिका आई एक मॉडल ने अमेरिकन एयरलाइन पर कपड़ों के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया है. मॉडल का कहना है कि एयरलाइन स्टाफ ने उनके छोटे कपड़ों पर टिप्पणी करते हुए उन्हें फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया. सोशल मीडिया पर एयरलाइन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है.
वॉशिंगटन: ‘आधुनिक’ अमेरिका (America) में भी कपड़ों को लेकर महिलाओं (Women) को निशाना बनाया जाता है. ऐसी ही एक घटना से बॉडीबिल्डर और फिटनेस मॉडल डेनिज सैपिनार (Deniz Saypinar) का सामना हुआ. तुर्की (Turkey) छोड़कर अमेरिका में बसीं सैपिनार का आरोप है कि छोटे कपड़ों का हवाला देते हुए अमेरिकन एयरलाइन (American Airlines) के स्टाफ ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया. सैपिनार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना की जानकारी साझा की है, जिसके बाद से लोग एयरलाइन के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की की बॉडीबिल्डर और फिटनेस मॉडल डेनिज सैपिनार (Turkish Bodybuilder and Fitness Model Deniz Saypinar) के साथ यह घटना अमेरिका के टेक्सास में हुई. सैपिनार का कहना है कि मियामी के लिए अपनी उड़ान में सवार होने से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि एयरलाइन स्टाफ का कहना था कि चूंकि उनके कपड़े उपयुक्त नहीं हैं, इसलिए उन्हें फ्लाइट में सवार होने नहीं दिया जा सकता.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



