
आधी रात खत्म हो गई मुंबई के 6 अस्पतालों में ऑक्सीजन, ICU में भर्ती कोरोना मरीजों को करना पड़ा शिफ्ट
AajTak
मुंबई में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ वहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है. मुंबई के 6 अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने के बाद 168 कोरोना मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी कोरोना के सामने बेबस नजर आने लगी हैं. यहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ऑक्सीजन की भारी किल्लत भी है. इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की सच्चाई सामने रख देती है. खबर ये है कि मुंबई के 6 अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने के बाद रातों रात 168 कोरोना मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया. गनीमत रही कि किसी मरीज की हालत नहीं बिगड़ी, नहीं तो कुछ अनहोनी भी हो सकती थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऑक्सीजन खत्म होने के बाद बीएमसी को 168 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करना पड़ा. बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया, "17 अप्रैल की रात 1 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच मुंबई के 6 अस्पतालों से बीएमसी ने 168 मरीजों को जंबो अस्पताल में शिफ्ट किया. जिन मरीजों को शिफ्ट किया गया, उनमें से 30 ऐसे थे, जो आईसीयू में भर्ती थे." उन्होंने बताया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि बीएमसी के 6 अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









