
आधार में ऐसे अपडेट कराएं फोन नंबर, सरकारी स्कीम का मिलेगा लाभ
AajTak
Aadhaar Card Latest News: आधार कार्ड की जरूरत आज के समय में किस काम के लिए नहीं पड़ती है. बैंक में अकाउंट ओपन कराने से लेकर नया मोबाइल नंबर लेने तक के लिए इसकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में इसमें हर तरह की जानकारी अपडेट होनी चाहिए.
क्या आपने अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड (Aadhaar) में अब तक रजिस्टर नहीं कराया है? क्या आप पुराना मोबाइल नंबर यूज नहीं कर रहे हैं और नया मोबाइल नंबर आधार में अपडेट नहीं है? अगर ऐसा है, तो आपको आधार में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने में देरी नहीं करनी चाहिए. इसकी वजह ये है कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) की जरूरत आज के समय में हर सरकारी काम में पड़ती है.
मोबाइल नंबर अपडेट रहने के हैं ये फायदे
UIDAI ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Aadhaar Card में मोबाइल नंबर रजिस्टर कराके लोग कई तरह की सरकारी व प्राइवेट सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा आप घर बैठे आधार ओटीपी के जरिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न को ई-वेरिफाई कर सकते हैं. इतना ही नहीं EPF Account से पैसे विड्रॉ करने के लिए आधार ओटीपी (Aadhaar OTP) की जरूरत पड़ती है.
ये है प्रोसेस (Mobile No Update in Aadhaar Process)
UIDAI ने बताया है कि आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा. इसके लिए आपको https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर जाना होगा. यहां आप अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं.
Biometric Authentication की होती है जरूरत सिक्योरिटी के दृष्टिकोण से मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा ऑनलाइन नहीं दी गई है. इसके लिए आपको बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है. आधार हेल्प सेंटर ने खुद बताया है, "मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण की आवश्यकता है. यह ऑनलाइन या पोस्ट के माध्यम से नहीं किया जा सकता है. अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं - https://appointments.uidai.gov.in/EACenter.aspx."

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










