
आदिवासी आवासीय स्कूल में 11वीं की छात्रा ने किया आत्मदाह... बिल्डिंग की छत पर जाकर पेट्रोल डालकर लगाई आग
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) में आदिवासी आवासीय स्कूल (residential school for tribal children) में दुखद घटना हुई है. यहां 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा ने आत्मदाह कर लिया. छात्रा ने ये कदम क्यों उठाया, अभी इस बारे में स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 17 साल की लड़की ने आदिवासी विद्यालय (residential school for tribal children) में आत्मदाह कर लिया. लड़की आवासीय विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी. उसने ये खौफनाक कदम किस कारण से उठाया, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले का पता लगा रही है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना पालघर जिले की है. पुलिस ने बताया कि यहां आदिवासी बाहुल्य जौहर तालुका में मंगलवार को 17 साल की छात्रा आवासीय स्कूल में थी. वह 11वीं क्लास में पढ़ती थी. पुलिस का कहना है कि दोपहर के समय वह देहरे स्थित ‘आश्रम स्कूल’ (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) की तीसरी मंजिल की छत पर गई.
यह भी पढ़ें: SP ऑफिस में महिला ने बच्चों के साथ पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश, पड़ोसी से है नाली का विवाद
छत पर जाने के बाद छात्रा ने खुद के ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली. छात्रा ने जैसे ही आग लगाई तो चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों की जब नजर गई तो तुरंत मौके पर पहुंचे. जब तक आग को बुझाया गया, तब तक छात्रा काफी जल चुकी थी.
छात्रा ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस कर रही छानबीन
घटना के बारे में जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटनाक्रम की तफ्तीश शुरू कर दी है. छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, अभी तक इस बारे में स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









