
आदमपुर एयरबेस में पीएम नरेंद्र मोदी, पीछे S-400... और ध्वस्त हो गईं पाकिस्तानी झूठ की 7 'मिसाइलें'
AajTak
आदमपुर एयरबेस का पीएम मोदी का एक दौरा पाकिस्तान के कई झूठ पर भारी पड़ा. पाकिस्तान ने 10 मई को दुष्प्रचार करते हुए कहा था कि उसने मिसाइलों से हमलाकर भारत के S-400 सिस्टम को नष्ट कर दिया है इसके अलावा पाकिस्तानी वायुसेना ने आदमपुर में अन्य नुकसान पहुंचाने की बात कही थी. लेकिन ये सारी बातें झूठी निकलीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदमपुर एयरबेस के दौरे ने पाकिस्तान के कई झूठ को बेनकाब कर दिया है. मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे तो वायुसेना के जवानों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे के साथ उनका स्वागत किया. पीएम के आदमपुर पहुंचने से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है उसमें प्रधानमंत्री मोदी जवानों से मुलाकात कर रहे. इससे कुछ ही दूरी पर भारत का मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 तैनात है. S-400 के अलावा यहां पर फाइटर प्लेन मिग-29 भी दिख रहा है.
इस वीडियो में S-400 दिखना पाकिस्तान के कई दावों का धज्जियां उड़ा देता है. पाकिस्तान ने 10 मई को झूठा दावा किया था कि पाकिस्तानी एयर फोर्स के लड़ाकू विमान JF-17 जेट्स ने आदमपुर एयरबेस में तैनात भारत के मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 को नष्ट कर दिया है. इसके लिए पाकिस्तान ने हाइपर सोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. लेकिन इन तस्वीरों ने पाकिस्तान के दावे को धराशायी कर दिया है.
हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि पाकिस्तान ने क्या क्या दावे किए थे और इन दावों की हकीकत क्या है.
यह भी पढ़ें: आदमपुर एयरबेस में 'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल फाइटर्स से मिले PM मोदी, जवानों का दिखा जोश हाई... PAK ने इसी बेस को उड़ाने का किया था दावा
झूठा दावा 1- पाकिस्तान ने यह भी दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस के रनवे को नुकसान पहुंचाया है.
वास्तविकता: लेकिन भारत के वीवीआईपी प्लेन का इस रनवे पर उतरना यह बताता है कि पाकिस्तान का दावा झूठा है. आदमपुर एयरबेस पूरी तरह से ऑपरेशनल है और पाकिस्तान का दावा झूठा है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







