
आतंकी साजिश में शामिल था NIA का ये मोस्ट वॉन्टेड, तीन साल बाद पुलिस ने रतलाम से किया गिरफ्तार
AajTak
28 मार्च, 2022 को पुलिस ने राजस्थान के निम्बाहेड़ा कस्बे में एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की थी. इसी के बाद से फिरोज खान फरार चल रहा था. एनआईए की नजर में होने के बावजूद वह गिरफ्तारी से बचता रहा.
मध्य प्रदेश पुलिस ने राजस्थान की एक कथित आतंकी साजिश में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस आरोपी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोस्ट वॉन्टेड घोषित किया था. साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था.
दरअसल, ये मामला साल 2022 का है. जह राजस्थान में विस्फोटक जब्त किए गए थे. इस मामले मुख्य आरोपी फिरोज खान को बताया गया था. मध्य प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फिरोज खान को इस मामले में मोस्ट वॉन्टेड घोषित किया था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था.
रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार ने बताया कि 28 मार्च, 2022 को पुलिस ने राजस्थान के निम्बाहेड़ा कस्बे में एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की थी. इसी के बाद से फिरोज खान फरार चल रहा था. एनआईए की नजर में होने के बावजूद वह गिरफ्तारी से बचता रहा. लेकिन पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे रतलाम में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया.
SP अमित कुमार ने आगे बताया कि उसे मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रतलाम के आनंद कॉलोनी स्थित घर में आ रहा है, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. एनआईए को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है.
उन्होंने बताया कि साल 2022 में राजस्थान से विस्फोटकों की बरामदगी जयपुर में विस्फोट करने की योजना का हिस्सा थी. विस्फोटकों की बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके से सैफुल्लाह, जुबैर और अल्तमश को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड इमरान और उसके साथियों को एनआईए ने पकड़ लिया था, लेकिन फिरोज खान तब से फरार चल रहा था.
पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार ने बताया कि इसके साथ ही मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








