
आतंकी मसूद अजहर पाकिस्तान में कहां छिपा है? मिल गया सुराग, आज तक की Exclusive रिपोर्ट
AajTak
मसूद अजहर का गढ़ पाकिस्तान का बहावलपुर माना जाता है. बहावलपुर में उसके दो ठिकाने हैं. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और बहावलपुर में में ही जैश के मदरसे को निशाना बनाकर हमला किया था.
भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर (Masood Azhar) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ताजा खुफिया जानकारी से मसूद अजहर के उस ठिकाने का पता चला है कि वह कहां छिपा हुआ है.
आज तक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, मसूद अजहर को बहावलपुर के उसके गढ़ से कई किलोमीटर दूर पीओके में देखा गया है. उसे पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में देखा गया है.
उसे हाल ही में स्कर्दू में, विशेष रूप से सदपारा रोड इलाके में देखा गया था, जहां दो मस्जिदें और कई निजी व सरकारी गेस्ट हाउस मौजूद हैं.
मसूद अजहर का गढ़ पाकिस्तान का बहावलपुर माना जाता है. बहावलपुर में उसके दो ठिकाने हैं. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और बहावलपुर में में ही जैश के मदरसे को निशाना बनाकर हमला किया था.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











