
‘आतंकी दो तरह के होते हैं...', जानें दिल्ली ब्लास्ट पर ऐसा क्यों बोले कांग्रेस नेता चिदंबरम
AajTak
केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी घटना माना है. सरकार का कहना है कि यह घटना जघन्य अपराध है. इस बीच पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि आतंकवादी दो तरह के होते हैं.
लाल किले के पास हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने एक बार फिर ‘घरेलू आतंकवाद’ का मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा है कि भारत को दो तरह के आतंकियों का सामना करना पड़ रहा है. एक जो विदेश से ट्रेन होकर आते हैं और दूसरे जो देश के भीतर ही पनप रहे हैं.
चिदंबरम ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मैं पहलगाम हमले से पहले और बाद में भी यही कहता आया हूं कि आतंकवादी दो तरह के होते हैं- विदेश से प्रशिक्षित घुसपैठिए आतंकवादी और घरेलू आतंकवादी. मैंने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान भी यही कहा था. घरेलू आतंकवादियों के जिक्र पर मेरा मजाक उड़ाया गया और मुझे ट्रोल किया गया."
उन्होंने आगे लिखा, "हालांकि, मुझे कहना होगा कि सरकार ने इस पर चुप्पी साध ली क्योंकि सरकार जानती है कि घरेलू आतंकवादी भी होते हैं. इस ट्वीट का मकसद यह है कि हमें खुद से पूछना चाहिए कि ऐसी कौन सी परिस्थितियां हैं जो भारतीय नागरिकों, यहां तक कि पढ़े-लिखे लोगों को भी आतंकवादी बना देती हैं."
गौरतलब है कि उनका यह बयान उस समय आया है जब केंद्र सरकार ने 10 नवंबर के दिल्ली धमाके की निंदा करते हुए जांच को सबसे उच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और जांच एजेंसियों को जल्द कार्रवाई का आदेश दिया है.
सरकार ने माना आतंकी हमला
केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी घटना माना है. सरकार का कहना है कि यह घटना जघन्य अपराध है. इसके साथ ही कैबिनेट ने तेज जांच के निर्देश दिए. इस संबंध में आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार ने लाल किले के पास कार विस्फोट को आतंकी घटना बताया और इस पर शोक जताया. मंत्रिमंडल ने इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








