
'आतंकी को बताया कनाडाई नागरिक', निज्जर ही नहीं, ऐसे 5 केस जब खालिस्तानियों के हमदर्द बन गए ट्रूडो
AajTak
खालिस्तानी आतंकी निज्जर को कनाडाई नागरिक बताकर जस्टिन ट्रूडो का भारत विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है. यह पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने खालिस्तान समर्थकों का इस तरह से समर्थन किया हो. इससे पहले भी वे भारत विरोधी जनमत संग्रह और इंदिरा गांधी के अपमान को अभिव्यक्ति की आजादी बता चुके हैं.
कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भी समर्थन भी मिलता दिख रहा है. जिस तरह से कनाडा की संसद में ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया, यह भारत विरोधी गतिविधियों के प्रति उनके नरम रुख को दिखाता है. ऐसे कई मामले हैं, जब ट्रूडो सरकार ने खालिस्तानी के खिलाफ कार्रवाई में प्रतिबद्धता नहीं दिखाई. हम ऐसे 5 मामले आपको बताने जा रहे हैं, जब ट्रूडो सरकार ने भारत विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें वैध ठहराया.
1- खालिस्तानी आतंकी निज्जर को बताया कनाडा का नागरिक
जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को जून में मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर को कनाडाई नागरिक बताया. उन्होंने निज्जर की मौत और भारत सरकार के बीच संभावित संबंध का आरोप लगाया.
ट्रूडो ने कनाडा की संसद में कहा, कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों की जांच कर रही हैं. हरदीप सिंह निज्जर भारत सरकार की वांछित सूची में शामिल एक आतंकवादी था. इस साल जून में सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.
2- भारत विरोधी जनमत संग्रह पर रहे मौन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा सरे के गुरु नानक सिंह गुरुद्वारा में कराए गए भारत विरोधी जनमत संग्रह पर भी कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इस कार्यक्रम में खालिस्तानी आतंकी एसएफजे का संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू भी पहुंचा था और उसने भारत के टुकड़े करने के नारे भी लगवाए थे.
यह जनमत संग्रह 10 सितंबर को उस समय हुआ था, जब भारत में पीएम मोदी ने ट्रूडो से द्विपक्षीय वार्ता के दौरान खालिस्तानी गतिविधियों पर काबू करने का मुद्दा उठाया था. बैठक के बाद ट्रूडो ने अपने देश में खालिस्तानी विरोध प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए कहा था, कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा. जनमत संग्रह पहले कनाडा के एक सरकारी स्कूल में होना था, लेकिन हंगामे के बाद अनुमति रद्द कर दी गई थी. 3- इंदिरा गांधी के अपमान पर चुप दिखे ट्रूडो कनाडा में 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर इंदिरा गांधी की हत्या वाले सीन की झांकी निकाली गई थी. जब इसे लेकर ट्रूडो से सवाल किया गया, तो उन्होंने 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' वाली बात दोहराई थी. उन्होंने कहा था कि हमारा देश बेहद विविधतापूर्ण है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे पास है, लेकिन हम हमेशा यह सुनिश्चित करेंगे कि हम हिंसा और उग्रवाद के सभी रूपों का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा था, कनाडा ने हमेशा हिंसा और हिंसा की धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






