आतंकवाद पर ‘360 डिग्री’ प्रहार की तैयारी... गृह मंत्री अमित शाह ने दिया देशव्यापी ‘एंटी-टेरर ग्रिड’ का मंत्र
AajTak
इस मौके पर अमित शाह ने NIA द्वारा तैयार अपडेटेड क्राइम मैनुअल, ऑर्गनाइज्ड क्राइम नेटवर्क डेटाबेस और लॉस्ट/लूटी गई व बरामद हथियारों की ई-डेटाबेस का लोकार्पण किया. गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवादी घटनाओं में तकनीक के बढ़ते टेइस्तेमाल से आतंकवाद का स्वरूप बदल रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में दो दिवसीय ‘एंटी-टेररिज्म कॉन्फ्रेंस-2025’ का उद्घाटन किया. इस सम्मेलन में गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जीरो टॉलरेंस’ विजन को दोहराते हुए आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध का शंखनाद किया.
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के विजन के तहत यह सम्मेलन अब उभरते खतरों से निपटने का एक प्रभावी मंच बन चुका है. उन्होंने कहा कि यह केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि यहां से निकलने वाले एक्शन पॉइंट्स पर सालभर NIA और राज्य एजेंसियां काम करती हैं, जिससे देश में एक मजबूत एंटी-टेररिज्म ग्रिड तैयार हो रहा है.
गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवादी घटनाओं में तकनीक के बढ़ते टेइस्तेमाल से आतंकवाद का स्वरूप बदल रहा है और सुरक्षा एजेंसियों को इससे दो कदम आगे रहना होगा. उन्होंने सभी एजेंसियों से आग्रह किया कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक ऐसा अभेद्य ‘एंटी-टेररिज्म ग्रिड’ बनाया जाए जो हर अदृश्य चुनौती का सामना करने में सक्षम हो.
ई-डेटाबेस का लोकार्पण किया
इस मौके पर अमित शाह ने NIA द्वारा तैयार अपडेटेड क्राइम मैनुअल, ऑर्गनाइज्ड क्राइम नेटवर्क डेटाबेस और लॉस्ट/लूटी गई व बरामद हथियारों की ई-डेटाबेस का लोकार्पण किया. उन्होंने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों से कहा कि इन संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल कर संगठित अपराध और आतंकवाद के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाए.
अमित शाह ने कहा कि संगठित अपराध नेटवर्क अक्सर फिरौती और वसूली से शुरू होते हैं, लेकिन बाद में विदेश में बैठे उनके सरगना आतंकवादी संगठनों से जुड़ जाते हैं और उसी पैसे से देश में आतंक फैलाया जाता है. ऐसे नेटवर्क के खिलाफ 360 डिग्री स्ट्राइक की कार्ययोजना लाई जा रही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







