
आज ED के सामने पेश होंगी के. कविता, दिल्ली आबकारी केस में सवालों से होगा सामना
AajTak
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता आज प्रवर्तन निदेशालय (ED)के समक्ष पेश होंगी. कविता का नाम दिल्ली शराब घोटाले में सामने आया है और इसी को लेकर ईडी उनसे पूछताछ करेगी.
दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) में आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगी. कविता ने इस मामले में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि वह ईडी की पूछताछ में पूरा सहयोग करेंगी. कविता की ED के समाने पेशी से पहले दिल्ली में बीआरएस के कार्यकर्ता और समर्थक मुख्यमंत्री केसीआर के घर के बाहर जमा हो गए हैं और अपना विरोध जता रहे हैं.
गुरुवार को ही कविता ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए इसे 'राजनीतिक उत्पीड़न' बताया और कहा कि दिल्ली शराब घोटाला मामले की वर्तमान जांच से उनका कोई लेना-देना नहीं है. इससे पहले के. कविता को ईडी ने 9 मार्च (गुरुवार) को पेश होने के लिए बुलाया था लेकिन तब वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुई थीं. कविता ईडी पर ये आरोप लगाती आ रही हैं कि इन्होंने कई लोगों को टॉर्चर किया गया है, उनसे जबरदस्ती नाम बुलवाए गए हैं. वह लगातार दावा कर रही है कि वह कभी भी मनीष सिसोदिया से नहीं मिली हैं.
केंद्र पर भड़की कविता
गुरुवार को ही कविता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'हम जांच एजेंसी में को पूरा सहयोग करेंगे. पिछले साल जून से ही केंद्र सरकार अपनी एजेंसियां तेलंगाना में भेज रही है. दिसंबर में तेलंगाना में चुनाव होने वाले हैं तो एजेंसियों की यह फितरत है कि जहां इलेक्शन है वहां मोदी से पहले ईडी पहुंच जाएं. एनआईए ने 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है. हमारे पार्टी के 15 से 16 विधायक मंत्री को अलग-अलग केस में टारगेट किया गया. मोदी जी से विनती करती हूं कि आप जनता के पास जाइए और बताइए कि आपने तेलंगाना की जनता और देश के लिए क्या किया है और उनका दिल जीतें फिर चुनाव जीतिए. प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर को, एसबीआई और सेबी के डायरेक्टर को लगातार एक्सटेंशन मिलता रहा है, ताकि जहां सरकार चाहे वह वैसा काम करें.'
पिल्लई से होगा कविता का सामना
ईडी सूत्रों का कहना है कि कविता के खिलाफ यह साबित करने के पर्याप्त सबूत है कि वह इस घोटाले में शामिल थीं. कम से कम तीन अरोपियों और संदिग्धों ने अपने बयानों में कविता की संलिप्तता का दावा किया है. ईडी अब कविता का अरुण पिल्लई से आमना-सामना कराएगी. पिल्लई रॉबिन डिस्टिलरीज एलएलपी कंपनी में साझेदार है. ईडी के अनुसार यह कंपनी के. कविता और उनसे जुड़े ग्रुप का प्रतिनिधित्व करती है. पिल्लई 13 मार्च तक ईडी की हिरासत में है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









