
आज 23 साल का हो गया Google, इस खास Doodle से सेलिब्रेट कर रहा है बर्थडे
AajTak
Google-Doodle Today: गूगल की खोज साल 1998 में सितंबर महीने में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट्स Larry Page और Sergey Brin ने की थी. इसकी शुरुआत वास्तव में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी.
Google Birthday Today 27th September: सर्च इंजन गूगल (Google) आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है. इस खास अवसर पर गूगल ने शानदार डूडल (Doodle) बनाया है. डूडल में दिखाए गए केक पर 23 लिखा है, साथ ही मोमबत्ती के डिजाइन से इसे खूबसूरती दी गई है. बता दें कि इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर गूगल आज दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है. व्यक्ति को जब भी किसी बारे में जानकारी लेने की जरूरत होती है तो गूगल के जरिए ही सर्च करते हैं. गूगल के पास लगभग हर सवाल का जवाब एवं जानकारी मिल जाती है. आइए जानते हैं गूगल के जन्मदिन से जुड़ी खास बातें...

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










