
आज 11 बजे पूजा, 1 बजे PC और शाम को मेगा रोड शो, तिहाड़ से बाहर आते ही 'माहौल' बनाने निकल पड़े केजरीवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट दिल्लील शराब नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में एक जून तक की अंतरिम जमानत दे दी. जमानत मिलने के बाद आज केजरीवाल कनॉट पैलेस के हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद वह पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
अरविंद केजरीवाल पूरे 50 दिन बाद ज़मानत पर बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक, अंतरिम ज़मानत दे दी है. जेल से बाहर आने के बाद आज सीएम केजरीवाल जनता की नब्ज टटोलने के लिए कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं तथा लोगों से मुलाकात भी करेंगे. सीएम आज सुबह वह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और दोपहर एक बजे आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
इससे पहले शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने पर उन्होंने भगवान हनुमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश से ‘‘तानाशाही’’ खत्म करने की अपनी लड़ाई में जनता से समर्थन मांगा. केजरीवाल शुक्रवार शाम जैसे ही जेल से बाहर आए, आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’ के नारे लगाए.
लोगों से की हनुमान मंदिर पहुंचने की अपील
‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन (देश के) 140 करोड़ लोगों को साथ आना होगा. हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ना है.” केजरीवाल ने कहा, “मुझे आपके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने आपसे कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा…सबसे पहले, मैं भगवान हनुमान को प्रणाम करना चाहता हूं. हनुमान जी के आशीर्वाद से मैं आपके बीच हूं.” उन्होंने लोगों से भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने की अपील की.
यह भी पढ़ें: 'अरविंद केजरीवाल प्रचार कर सकते हैं लेकिन लोगों को शराब घोटाला याद रहेगा', बंगाल में बोले अमित शाह
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद करेंगे रोड शो

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










