
आज से GATE एग्जाम का आयोजन, देना होगा इन बातों पर ध्यान, चेक कर लें सारी डिटेल
AajTak
GATE परीक्षाओं का आयोजन आज से हो रहा है. ये एग्जाम 7 से लेकर 15 फरवरी तक चलने वाली है, जिसका आयोजन इस बार IIT गुवाहाटी कर रहा है.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से आज से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE परीक्षाओं का आयोजन होने वाला है. इन परीक्षाओं की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, जो 15 तक देश के अलग-अलग जगहों पर आयोजित होगी. ये एग्जाम कई पालियों में करवाई जाएगी.
बता दें कि GATE की परीक्षा इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए बेहद अहम है. इसके जरिए आईआईटी, एनआईटी समेत कई बड़े संस्थानों में हायर एजुकेशन का रास्ता खोल सकते हैं.
इस दिन होगी परीक्षा
इस बार GATE 2026 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा. इस दौरान कुल 30 सबजेक्ट्स के पेपर होंगे. गौर करने वाली बात यह है कि इंजीनियरिंग साइंसेज के नाम से एक और पेपर को एड किया गया है. परीक्षा आज से शुरू हो गई है और अलग-अलग केंद्रों पर 8 ,1 4 औक 15 फरवरी को आयोजित होगी.
मिलेगा 3 घंटे का समय
GATE परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हर पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा. ऐसे में उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि पेपर शुरू होने से करीब 1 घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं. देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












