
'आज तक हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता' का हुआ आयोजन, वसंत वैली स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी
AajTak
सरकारों की 'मुफ्त' सार्वजनिक सुविधाओं की नीति के मुद्दे पर 'द दून स्कूल' के बच्चों ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि मुफ्त सुविधा देना समाज के लिए कितना बुरा है. उन्होंने हाल ही में पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देकर सरकार के घाटे में आ जाने का दावा किया.
AajTak Hindi Debate Competition: लगभग 2 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में 'आज तक हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया. इसमे दिल्ली ही नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों से आये लगभग 28 स्कूलों के 84 बच्चों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में हाई स्कूल से 3 बच्चे शामिल हुए. वाद-विवाद प्रतियोगिता में 'फ्री-बी' मुद्दे पर बच्चों ने अपने स्पष्ट तर्क रखे जो काफी सराहनीय थे और जिन्हें सरकारों को समझना चाहिए. इस प्रतियोगिता में वसंत वैली स्कूल ने बाजी मारी. उन्होंने देहरादून के 'द दून स्कूल' को इस मुद्दे पर जमकर घेरा.
हर साल होती है प्रतियोगिता हर साल दिल्ली के वंसत वैली स्कूल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमे कई स्कूली बच्चे हिस्सा लेते है. कोरोना महामारी के चलते ये प्रतियोगिता 2 साल से ऑनलाइन ही हो रही थी.
तीन दिन से चल रही है प्रतियोगिता 16 अगस्त से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कई अलग-अलग मुद्दों पर वाद-विवाद देखने को मिला. बच्चों ने इस बार विवाद प्रतियोगिता की खूब सराहना की और बताया कि पिछले 2 साल यह प्रतियोगिता ऑनलाइन चल रही थी जिसमें उतना मजा नहीं था, लेकिन ऑफलाइन होने से उनको काफी कुछ सीखने को मिलता है.
क्या था वाद-विवाद प्रतियोगिता का मुद्दा सरकारों की 'मुफ्त ' सार्वजनिक सुविधाओं की नीति के मुद्दे पर 'द दून स्कूल' के बच्चों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुफ्त सुविधा देना समाज के लिए कितना बुरा है. सरकार की जो योजना है, उनकी निंदा करना आज जरूरी है क्योंकि निंदा से ही उन नीतियों में बदलाव किए जा सकते हैं. जो सुविधा सरकार की तरफ से प्रदान की जा रही है, उससे समाज में द्वेष पैदा हो रहा है. ऐसी नीतियां लंबे समय में सरकार को हानि पहुंचाती हैं. इसीलिए इन नीतियों की निंदा होनी चाहिए.
उन्होंने हाल ही में पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देकर सरकार के घाटे में आ जाने का दावा किया. बच्चों ने तर्क दिया, 'आज ये हालात है कि सरकार को केंद्र से पैसा मंगाना पड़ रहा है. सरकार कर्ज में डूब रही है. इस तरह की नीतियां से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है.
वसंत वैली स्कूल के छात्रो ने मुफ्त सुविधाओं पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुफ्त सुविधा मिलना हर किसी का हक है. समाज में समानता की जरूरत है. जब तक निचले तबके को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक समाज में समानता नहीं आ सकती. अगर यह सुविधाएं मिलेंगी तो समाज का विकास हो सकता है. निचले तबके के लोगों के पास बुनियादी सुविधाएं हासिल करने के लिए भी सुविधाएं नहीं होती है. ऐसे में सरकार उनको यह मूलभूत सुविधाएं देती है जो उनके विकास के लिए बहुत मदद करती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










