
आज के ही दिन 75 साल पहले हुआ था एक बड़ा प्लेन क्रैश, समुद्र में समा गया था विमान
AajTak
आज से 75 साल पहले यानी 12 जून 1950 भारत से करीब 3 हजार किलोमीटर दूर अहमदाबाद की तरह ही एक बड़ा विमान हादसा हुआ था.
गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश साइट से काले धुएं का उठा गुबार और हादसे के खौफनाक मंजर से दिल दहला देने वाला है. अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 लोग सवार थे. इनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इस हादसे में किसी का बच पाना काफी मुश्किल है.
अहमदाबाद में आज यानी 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन टेक ऑफ के साथ ही क्रैश कर गया. इस भीषण विमान दुर्घटना ने भारत सहित पूरी दुनिया को झझकोर कर रख दिया है. आज से 75 साल पहले यानी 12 जून 1950 भारत से करीब 3 हजार किलोमीटर दूर एक ऐसा ही बड़ा विमान हादसा हुआ था.
12 जून 1950 को बहरीन के पास प्लेन हुआ था क्रैश एयर फ्रांस का एक विमान डगलस डीसी-4 विमान बहरीन हवाई अड्डे के पास लैंड करने के दौरान समुद्र में जा गिरा. इस हादसे में 46 लोग मारे गए थे. एयर फ्रांस का विमान साइगॉन से पेरिस के लिए उड़ा था. इस बीच पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर विमान का ठहराव हुआ. विमान ने शाम 4 बजे पाकिस्तान से बहरीन के लिए उड़ान भरी.
रात 9 बजे के करीब विमान ने बहरीन एप्रोच कंट्रोल को फोन करके इसकी ऊंचाई 6500 फीट बताई और उतरने की मंजूरी मांगी. एप्रोच कंट्रोल ने 2000 फीट नीचे उतरने की मंजूरी दी. इसके बाद विमान हवाई क्षेत्र के ऊपर से लगभग 1000 फीट की ऊंचाई पर आ गया. विमान को अपनी स्थिति बताते हुए फिर से उतरने की सूचना दी. टावर कंट्रोल ने इसे स्वीकार कर लिया और रनवे पर उतरने की अनुमति दे दी.
यह भी पढ़ें: उस वक्त क्या होता है... प्लेन क्रैश में बचे कुछ खुशकिस्मत लोगों ने सुनाई आपबीती
समुद्र में ही लैंड कर गया था विमान इसके बाद एयर फ्रांस का विमान समुद्र में पानी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयर फ्रांस डगलस डीसी-4 विमान बहरीन हवाई अड्डे के समीप समुद्र में समा चुका था. इस पर सवार 46 लोग मारे गए थे और सिर्फ 6 लोग बच पाए. दुर्घटना के 8 घंटे बाद रनवे के अंत से 3.3 मील दूर 12 फीट पानी में मलबा मिला. दो दिन बाद उसी जगह एयर फ्रांस का एक और विमान रात में बहरीन एयरपोर्ट पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें 40 लोग मारे गए थे.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











