
आज का दिन: समर्थन खोने के बाद भी तीन महीने क्यों PM बने रहेंगे बोरिस जॉनसन
AajTak
आजतक रेडियो के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे - ब्रिटेन में प्रधानमंत्री की रेस में कौन है सबसे आगे? सीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे का पहला दिल्ली दौरा क्यों है ख़ास? 26 साल पुराने किस मामले में राज ठाकरे को हुई है सज़ा और साउथएंपटेन में खेले गए भारत बनाम इंग्लैड में किसके सर रहा जीत का सेहरा?
आजतक रेडियो पर हम रोज़ लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं?
1. ब्रिटेन में प्रधानमंत्री रेस में आगे कौन?
जॉनसन को कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा कल. अब पार्टी अगला नेता चुनेगी. तब तक जॉनसन बतौर पीएम देश का कामकाज देखते रहेंगे. कंजरवेटिव पार्टी ही से यूके के प्रधानमंत्री रह चुके जॉन मेजर ने कल कहा कि जब आपने कैबिनेट का, सरकार का और अपनी पार्लियामेंट्री पार्टी का समर्थन खो दिया है, बावज़ूद इसके तीन महीने पीएम बने रहना, ये सही फैसला नहीं है. बहरहाल कौन हैं टॉप थ्री फ्रंट रनर पीएम पद की रेस के, बता रही हैं इंडिया टुडे टीवी की फॉरेन अफेयर्स एडिटर गीता मोहन
2. शिंदे का पहला दिल्ली दौरा
सीएम बनने के बाद और मन्त्रिमण्डल विस्तार से पहले आज एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली आ रहे हैं, इस दौरान उनकी किन से मुलाकात होगी और जिस तरह से प्रेस कांफ्रेंस के दिन और बाद में शपथ लेने के वक़्त दोनों साझेदार नेताओं, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच… कुछ न कहते हुए जैसे बहुत कुछ कहा जा रहा था, क्या वो अब पाट लिया गया है और अब वो सहयोग दिखने लगा है जो सरकार के लिए ज़रूरी है? बता रहे हैं इंडिया टुडे मैगज़ीन में सीनियर एडिटर किरन डी. तारे
3. राज बब्बर को सज़ा

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







