
आज का दिन: क्या चुनाव में भी एक दिखेंगे जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दल?
AajTak
आज के दिन में हमारे साथ सुनिए क्या चुनाव में भी एक दिखेंगे जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दल? SCO समिट में किस पर होगा भारत का फ़ोकस? और कैसे श्रीलंका ने जीत लिया एशिया कप?
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं, देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. जानिए, आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन खबरों पर बात कर रहे हैं?
जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
जम्मू कश्मीर में आने वाले चुनावों के लिए नए सीट बंटवारे ने नए समीकरण बना दिए हैं. परिसीमन में जम्मू की सीटें बढ़ने का विरोध तो हो ही रहा था, अब नॉन कश्मीरी लोगों को वोट के अधिकार के फैसले ने अलग ही हलचल बढ़ाई हुई है. कल फ़ारुक़ अब्दुल्ला के आवास पर एक बैठक भी हुई इसी मुद्दे पर. नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी की अगुवाई में हुई इस बैठक में बीजेपी को छोड़ कांग्रेस से लेकर और कई विपक्षी पार्टियां शामिल हुईं। राज्य में पहले से ही सुगबुगाहट है कि विधानसभा चुनावों में जम्मू की हिस्सेदारी बढ़ने से बीजेपी को चुनावों में फायदा हो सकता है. और अब ये कहा जा रहा है कि राज्य के बाहर से आए लेकिन राज्य में ही रह रहे लोगों को वोट के अधिकार से बीजेपी डबल माइलेज ले सकती है. दूसरी तरफ कश्मीर की स्थानीय पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। कल फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये कश्मीरी लोगों के साथ अन्याय होगा. तो जम्मू कश्मीर के जो बदले समीकरण है, चाहे जम्मू की सीटें बढ़ाना हो या नॉन कश्मीरी लोगों को वहां वोट का अधिकार देना हो, इससे लोकल पार्टीज में क्यों चिंता बढ़ गई है?
SCO समिट में किस पर होगा भारत का फ़ोकस?
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इस साल की एससीओ समिट उज्बेकिस्तान के समरकंद में हो रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. इसी महीने के 15 और 16 तारीख को होने जा रही इस समिट में पीएम मोदी के अलावा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ईरान के राष्ट्रपति अब्राहिम रायसी शामिल होंगे. ये इसलिए भी इम्पोर्टेन्ट है क्योंकि भारत समरकंद के इस इस समिट के आखिर में एससीओ की रोटेशनस प्रेसिडेंसी ग्रहण करेगा. यानी सितंबर 2023 तक पूरे एक साल के लिए दिल्ली ही इस ग्रुप की अध्यक्षता करेगी. फिर अगले साल इस समिट की मेजबानी भी भारत करेगा. 2019 के बाद पहली बार फेस टू फेस होने जा रही इस समिट में बाय लेटरल टॉक्स की भी सम्भावना है. प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान और चीन दोनों देशों के प्रधानमंत्री से वन टू वन मीटिंग कर सकते हैं. पिछले कुछ समय से जिस तरह से पाकिस्तान-चीन के साथ हमारे सम्बन्ध रहे हैं, इस समिट पर सबकी नजरें होंगी. तो बार की समिट का क्या एजेंडा होने जा रहा है? पाकिस्तान चीन दोनों देशों के बीच बाई लेटरल मीटिंग होती हैतो ये कितनी इम्पोर्टेन्ट होगी?
कैसे श्रीलंका ने जीत लिया एशिया कप?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








