
आज आएगा महाप्रलय! खुद को अवतार बताने वाले Eboh Noah की भविष्यवाणी से डरकर जुटे हजारों लोग
AajTak
25 दिसंबर को भारी बारिश और बाढ़ की भविष्यवाणी करने वाला घाना का एक शख्स जो खुद को आधुनिक नोआ (Noah) बताता है. काफी वायरल हो रहा है. इसे मानने वाले सैकड़ों लोग इसकी बनाई नावों पर शरण लेने भी पहुंच गए हैं. ऐसे में जानते हैं कौन है ये शख्स और क्या हैं इसके दावे?
घाना में एक शख्स ने खुद को आधुनिक समय का नोआ घोषित कर लिया है. उसने बाइबल में नोआ (Noah) की कहानी से खुद को जोड़ते हुए एक बड़ी नाव (ऑर्क ऑफ नूह) भी बनाई है और उसका दावा है कि 25 दिसंबर को भारी बारिश के साथ प्रलय वाली बाढ़ आएगी और इस नाव में शरण लेकर ही लोग जान बचा सकते हैं.
इस दावे के बाद इसे सच मानकर हजारों लोग डरकर उसकी बनाई नावों पर शरण लेने भी पहुंच गए. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों को एबो की नाव में अपनी जगह पहले से बुक करते देखा जा सकता है.
25 दिसंबर को फिर से महाबाढ़ आने का दावा काफी दिनों से ये शख्स चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. उसमें वो 25 दिसंबर को आने वाली बाढ़ की चेतावनी देता और बाइबल की कहानी में वर्णित तबाही से बचाने वाला आर्क (नाव) बनाता दिखाई देता है.
घाना वेब की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम एबो नोआ (Eboh Noah) है. एबो ने दावा किया है कि गॉड ने उन्हें चेतावनी दी थी कि दुनिया 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन खत्म हो जाएगी. उसने दावा किया है कि गॉड भारी बारिश और बाढ़ से दुनिया को तबाह कर देंगे. इसलिए परमेश्वर ने उसे नाव बनाने का आदेश दिया है.
बाढ़ से बचने के तैयार किया है नावों का बेड़ा एबो का दावा है कि उसने दस नावें बनाई हैं. उसके दावे के मुताबिक 25 दिसंबर से शुरू होकर तीन साल तक लगातार बारिश होगी. इसलिए वह नाव बना रहा है, ताकि इस दौरान वह बचा रह सके और अपने अनुयायियों को भी बचा सके.
अगस्त में नाव बनाने का वीडियो आया था सामने घाना का ये शख्स जो खुद नोआ (Noah) होने का दावा करता है, उसकी उम्र 30 साल है. यह अपना नाम एबो जीसस या एबो नोआ बताता है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स पहली बार तब सुर्खियों में आया था, जब अगस्त में "क्या होगा और कैसे होगा" शीर्षक से एक यूट्यूब वीडियो अपने अनुयायियों के लिए बनाया.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










