
'आजम खान सांप्रदायिक ताकतों के विरोधी, इसलिए BJP को खटकते हैं', अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना
AajTak
हेट स्पीच के मामले में सपा नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है. इस मामले में उन्हें तीन साल जेल की सजा भी सुनाई गई है. इसे लेकर अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को हेट स्पीच केस में कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है. सजा के ऐलान के बाद आजम खान की विधायकी भी चली गई है. आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद इसे लेकर विपक्षी सपा ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. अखिलेश ने बीजेपी को घेरते हुए कहा है कि आजम खान बीजेपी सरकार की आंखों में इसलिए खटकते हैं क्योंकि वे सांप्रदायिक ताकतों के धुर विरोधी हैं और लोकतंत्र, समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं.
अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान बीजेपी के निशाने पर बने हुए हैं और इसीलिए उनके खिलाफ हर रोज फर्जी केस दर्ज किए जा रहे हैं. उन्हें हर तरह से परेशान किया जा रहा है. अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान संविधान और धर्मनिरपेक्षता के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले नेता हैं.
रामपुर में विश्वविद्यालय से बीजेपी को चिढ़
उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि उन्हें इस बात से चिढ़ है कि रामपुर में आजम खान ने एक उच्चस्तरीय शैक्षिक संस्थान मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय बना दिया. अखिलेश ने कहा कि इससे इस इलाके के नौजवानों को आगे बढ़ने का मौका मिलना तय था. इस बड़े काम की प्रशंसा करने की बजाय बीजेपी की सरकार विश्वविद्यालय को ही मटियामेट करने पर तुल गई.
आजम खान के खिलाफ दर्ज हुए फर्जी केस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








