
आजम खान की यूनिवर्सिटी में दफन एक और राज खुला, चोरी हुआ फर्नीचर बरामद
AajTak
समाजवादी पार्टी विधायक आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार ने एक और दफन राज खोला. जौहर यूनिवर्सिटी की मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग से मदरसा आलिया का फर्नीचर मिला है. इन फर्नीचरों के चोरी होने की एफआईआर लिखी गई थी. मदरसा आलिया के प्राचार्य जुबेर अहमद खान ने मदरसा आलिया के फर्नीचर की तस्दीक की.
उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित जौहर यूनिवर्सिटी से एक के बाद एक कई राज खुलते जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी विधायक आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार ने एक और दफन राज खोला. जौहर यूनिवर्सिटी की मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग से मदरसा आलिया का फर्नीचर मिला है. इन फर्नीचरों के चोरी होने की एफआईआर लिखी गई थी.
आरोपियों की निशानदेही पर यूनिवर्सिटी की मेडिकल बिल्डिंग की दीवार तोड़ कर फर्नीचर निकाला गया. मदरसा आलिया के प्राचार्य जुबेर अहमद खान ने मदरसा आलिया के फर्नीचर की तस्दीक की. इस फर्नीचर के चोरी होने का आरोप लगा था. इससे पहले जौहर यूनिवर्सिटी के लिफ्ट शाफ्ट से मदरसा आलिया की चोरी हुई किताबें बरामद हुई थी.
दरअसल, रामपुर पुलिस ने चार दिन पहले विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के बेहद करीबी दो मित्रों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया था. इन दोनों से जब पूछताछ हुई तो जौहर यूनिवर्सिटी के कई दफन राज खुलते चले गए. पहले दिन जौहर यूनिवर्सिटी में जेसीबी से खुदाई करके नगर पालिका रामपुर की एक कीमती सफाई मशीन बरामद की गई थी.
फिर पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस बिल्डिंग में बनी लिफ्ट शाफ्ट में छुपा कर रखी गई बेहद कीमती किताबों को बरामद किया है. यह किताबें मदरसा आलिया लाइब्रेरी से चोरी की गई थी और इस मामले में 2019 में FIR की गई थी. मदरसा आलिया लाइब्रेरी की स्थापना 1774 में नवाब रामपुर ने की थी, जिसे राजकीय ओरेंटल कॉलेज के नाम से भी जाना जाता था.
यह बरामदी की बेहद गंभीर है और आजम खान की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. पुलिस ने बताया कि 2019 में चोरी का एक मुकदमा लिखाया था, उसमें 7 अभियुक्त जेल जा चुके थे और 2500 किताबें बरामद हो गयी थी, बाकी बचे 7000 किताबें बची हुई थी, अनवर और सालिम की निशानदेही पर यूनिवर्सिटी में लिफ्ट के नीचे से किताबें बरामद हुई है.
रामपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कबूला कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की शह पर किताबें चुराई गई थी और इन्हीं की शह पर छुपाया गया था जो उस वक़्त कर्मचारी थे, वे सब मुल्जिम बनेंगे, इनकी पीसीआर अप्लाई कर रहे हैं फिर पीसीआर पर लेकर और चीजें बरामद करेंगे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







