
आजतक के खुलासे के बाद हरकत में डीडीए, दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में दर्ज कराई शिकायत
AajTak
आजतक के स्टिंग ऑपरेशन में डीडीए फ्लैट्स की धोखाधड़ी का पर्दाफाश होने के बाद, डीडीए ने गोविंदपुरी पुलिस थाने में बिचौलियों और धोखेबाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यह कार्रवाई फ्लैट्स के अवैध बिक्री के खुलासे के बाद हुई.
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत दिल्ली में गरीब और झुग्गीवासियों के लिए बनाए गए फ्लैटों की आवंटन प्रक्रिया में धांधली का पर्दाफाश आजतक ने कल अपने विशेष स्टिंग ऑपरेशन में किया था. इस खुलासे के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) हरकत में आया और आज (शनिवार को) गोविंदपुरी पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. यह कार्रवाई आजतक की रिपोर्ट का सीधा नतीजा है, जो इस धोखाधड़ी को उजागर करने के बाद हुई.
स्टिंग ऑपरेशन से खुला राज
शुक्रवार को प्रसारित इस विशेष रिपोर्ट में आजतक की टीम ने दिखाया था कि कैसे डीडीए के कुछ भ्रष्ट कर्मचारी और बिचौलिये मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झुग्गीवासियों के लिए बने फ्लैट्स को खुले बाजार में बेच रहे थे. फ्लैट की कीमत लाखों में बताई जा रही थी, जबकि ये फ्लैट गरीबों के लिए बनाए गए थे. स्टिंग में बिचौलिये संजय कुमार पंडित और सुधीर शर्मा ने खुलेआम कहा कि वे झुग्गीवासियों के नाम पर फर्जी कागजात बनाकर आम नागरिकों को ये फ्लैट बेचने के लिए तैयार हैं. संजय कुमार पंडित ने बताया, 'आप 6.5 लाख रुपये दीजिए, बाकी कागजी काम हम करवा देंगे. आपका नाम झुग्गीवासियों की लिस्ट में जुड़ जाएगा.'
यह भी पढ़ें: Exclusive: पैसे दो, सरकारी घर लो... दिल्ली में PM आवास योजना के तहत बने मकान खुले बाजार में बेच रहे माफिया
पीछे की कहानी
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत 2015 में देश के गरीब और झुग्गीवासियों को मकान मुहैया कराने के लिए की गई थी. इस योजना के तहत दिल्ली में भी कई फ्लैट बनाए गए, जिनमें से कई फ्लैटों का आवंटन दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में हुआ. हालांकि, इन फ्लैटों की अच्छी लोकेशन और कीमत ने माफिया का ध्यान आकर्षित किया, जिसके कारण फर्जीवाड़े का यह गंदा खेल शुरू हुआ.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










