
आजतक के 'ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा' से जागी सरकार, दिल्ली में फर्जी PUC सेंटर्स पर होगी FIR
AajTak
आजतक के स्टिंग ‘ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा’ के बाद दिल्ली सरकार कार्रवाई में जुटी है. फर्जी पीयूसी सर्टिफिकेट घोटाले में 800 केंद्रों की जांच, 12 सस्पेंड, एफआईआर के आदेश और अवैध बसों-गाड़ियों पर सीज़ अभियान शुरू किया गया है.
दिल्ली सरकार ने आजतक के स्टिंग 'ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा' के बाद फर्जी पीयूसी बनाने वाले केंद्रों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने यह सख्त कदम प्रदूषण के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया है.
विभाग ने करीब 800 केंद्रों की जांच के बाद 12 सेंटर्स को सस्पेंड कर दिया है. परिवहन विभाग ने दिल्ली पुलिस को इस घोटाले की लिखित शिकायत सौंपी है.
दिल्ली की सड़कों पर अवैध रूप से चलने वाली पुरानी बसों को जब्त करने का अभियान भी शुरू किया गया है.
आजतक की खबर का बड़ा असर...
दिल्ली में पीयूसी सर्टिफिकेट के नाम पर चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश होने के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ कहा है कि जो भी आरोपी इस फर्जीवाड़े में शामिल पाए जाएंगे, उन पर न केवल प्रशासनिक कार्रवाई होगी बल्कि पुलिस केस भी दर्ज होगा. सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को क्लीन चिट देने वाले सेंटर्स को बख्शा नहीं जाएगा. परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने इस मामले में तत्काल कड़े निर्देश जारी किए हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: PUC सिस्टम पर इंडिया टुडे के खुलासे के बाद AAP का हमला, मंत्री ने दिया जवाब

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







