
'आजकल कांग्रेस की प्रशंसा में व्यस्त हैं', जानिए इमरान मसूद पर क्या बोलीं मायावती
AajTak
इमरान मसूद को बीएसपी ने पार्टी से बाहर निकाल दिया है. इसके बाद मायावती ने पहली बार मसूद पर एक्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा है कि आजकल वह कांग्रेस और उस पार्टी के नेताओं की प्रशंसा में लगे हुए हैं.
पश्चिमी यूपी के बड़े नेता इमरान मसूद को बीएसपी से निकाल दिया गया. सहारनपुर के पूर्व विधायक बीते साल ही समाजवादी पार्टी छोड़कर बीएसपी में शामिल हुए थे और इससे पहले वह कांग्रेस में थे. मसूद को बीएसपी से निकाले जाने के बाद मायावती की पहली प्रतिक्रिया आई है.
मायावती ने बिना नाम लिए कहा कि बीएसपी से निकाले जाने के बाद सहारनपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं की तारीफ करने में लगे हुए हैं. बीएसपी सुप्रीमो ने पूछा है कि ऐसे पार्टी बदलने वाले नेताओं पर जनता भरोसा कैसे करे.
इमरान मसूद को BSP से निकाला गया, पिछले साल ही सपा छोड़कर हुए थे शामिल
मायावती ने इमरान मसूद पर क्या कहा?
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "बीएसपी से निकाले जाने पर सहारनपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस और उस और उस पार्टी के शीर्ष नेताओं की प्रशंसा में व्यस्त हैं, जिससे लोगों में यह सवाल स्वाभाविक है कि उन्होंने पहले यह पार्टी छोड़ी क्यों और फिर दूसरी पार्टी में गए ही क्यों? ऐसे लोगों पर जनता कैसे भरोसा करे?"
बहुजन समाज पार्टी ने हाल ही में इमरान मसूद को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर निकाल दिया था. पार्टी की तरफ से कहा गया कि उन्होंने इमरान को कई बार चेतावनी दी थी, जिनको उन्होंने नजरअंदाज किया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









