
आग से घिरे प्लेन में न हल्ला न भगदड़, लोगों ने चुपचाप ऐसे बचाई जान, हैरान कर देगा VIDEO
AajTak
हाल में जापान में रनवे पर हुए प्लेन हादसे में प्लेन के भीतर का एक वीडियो सामने आया है. इसे देखकर समझ आता है कि आखिर इतनी आग के बीच से लोगों को कैसे बचाया जा सका.
बीते मंगलवार को जापान में टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट के रनवे पर दो विमान आपस में टकरा गए थे, जिससे जापान एयरलाइंस के यात्री विमान में भीषण आग लग गई. इस दौरान यात्री विमान आग का गोल बनकर रनवे पर दौड़ता रहा. इसमें 379 यात्री सवार थे. इसमें समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए थे. इसके कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आए थे. बुरी तरह जलते प्लेन से इतने सारे यात्रियों का सुरक्षित बचना अपने आप में हैरान करता है. लेकिन ये हुआ कैसे? इसके बारे में आग में लिपटे प्लेन के भीतर का एक वीडियो देखकर सब समझ आता है. फ्लाइट में सवार एक यात्री द्वारा बनाए गए इस वीडियो को ट्विटर आईडी @AFlyGuyTravels पर शेयर किया गया. इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक वायरओवर है जिसमें बताया जा रहा है कि देखिए प्लेन क्रैश की स्थिति में कैसे बचा जाता है. जापान एयरलाइन के यात्री मौत के बहुत करीब थे लेकिन इस आपात स्थिति में सही फैसले लेकर लोगों ने अपनी जान बचाई है.
वीडियो में लोग न कोई भगदड़ मचा रहे है ,न ही हल्ला बल्कि वे धुएं के बीच खड़े रहकर ध्यान से क्रू के निर्देशों को सुन रहे हैं. इसके बाद रेस्क्यू टीम जब उन्हें बचाने के लिए पहुंचती है तो बिना जल्दबाजी सारे यात्री लाइन बनाकर एक- एक निकलते दिखते हैं. इतना ही नहीं बल्कि वे अपनी जान बचाने के साथ ही एक दूसरे की मदद भी कर रहे हैं.
शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 7.7 लाख बार देखा जा चुका है और लोग इस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. लोगों ने कहा- हमें इससे सीखना चाहिए लेकिन लोग तो ऐसी स्थितियों में भगदड़ मचाने लगते हैं. ऐसे समय में सबसे जरूरी होता है क्रू री बात सुनना. एक यूजर ने लिखा- जापान का कल्चर ऐसा ही है, लोग पैनिक होने से पहले मिलकर चीजों के हल निकालते हैं और शानदार है. सभी को ये सीखना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










