
आग का गोला बना घर में खड़ा स्कूटर, हुआ जोरदार धमाका- VIDEO वायरल
AajTak
हाल में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक ई स्कूटर में अचानक ही भयंकर आग लग जाती है. हालांकि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. इन दिनों इलैक्ट्रिक व्हीकल में आग के कई मामले सामने आ रहे हैं.
इन दिनों ई- स्कूटर दुनियाभर में खूब ट्रेंड में है. लेकिन बीते दिनों हुई घटनाओं को देखते हुए मालूम होता है कि इसमें सेफ्टी फीचर्स पर और भी काम करने की जरूरत है. दरअसल इसमें लाइव बैटरी होने के चलते ये काफी रिस्की होती है. हाल में वायरल हुए वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला.
चिंगारी उठी और आग का गोला बन गया स्कूटर
दरअसल, वायरल हुए लंदन के एक घर के वीडियो में एक ई- स्कूटर किचन में चार्ज होता दिख रहा है. एकदम से उसमें चिंगारी उठती है और वह जलते हुए आग के गोले में बदल जाता है. ये पूरी घटना घर के सेक्योरिटी कैमरा में कैद हो गई. इस वीडियो से इतना तो समझ आता है कि अगर कोई आसपास होता तो वह बुरी तरह घायल हो सकता था.
घर को हुआ काफी नुकसान
लंदन फायर ब्रिगेड ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है, "हमने एक ई-स्कूटर बैटरी विस्फोट का फुटेज जारी किया है, जिसमें इसे सेफ्टी के साथ चार्ज करने की बात कही है. सौभाग्य से, इस मामले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घर के लोगों का काफी नुकसान हुआ है.
इलैक्ट्रिक व्हीकल से हुई कई दुर्घटनाएं

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










