
आगरा: 92 बार लड़ चुका है चुनाव, 93वीं बार किस्मत आजमाने उतर रहा है 72 साल का बुजुर्ग
AajTak
आगरा के खेरागढ़ के नगला दुल्हे गांव के रहने वाले हसनुराम अंबेडकरी. सन 1947 में जन्मे अंबेडकरी हसनुराम 74 साल के हो चुके हैं. यह जानकर आपको बेहद हैरत होगी कि अंबेडकरी 74 साल की उम्र में 92 चुनाव लड़ चुके हैं.
उत्तर प्रदेश के आगरा से जिला पंचायत चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन एक बेहद ही दिलचस्प प्रत्याशी सामने आया है. जो एक या दो बार नहीं बल्कि 92 बार चुनाव लड़ चुका है. यह हैं आगरा के खेरागढ़ के नगला दूल्हे गांव के रहने वाले हसनुराम अंबेडकरी. सन 1947 में जन्मे अंबेडकरी हसनुराम 74 साल के हो चुके हैं. यह जानकर आपको बेहद हैरत होगी कि अंबेडकरी 74 साल की उम्र में 92 चुनाव लड़ चुके हैं. (फोटो- अरविंद शर्मा) अंबेडकरी ने पहला चुनाव सन 1985 में लड़ा था. विधायकी के पहले चुनाव में अंबेडकरी हार गए, लेकिन अंबेडकरी के हौसले ने हार नहीं मानी. उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर राष्ट्रपति के चुनाव को लड़ना अपनी नीयत ही बना लिया और तब से अब तक हर चुनाव लड़ रहे हैं. अंबेडकरी ने ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव हो या विधायक, सांसद हो या राष्ट्रपति का चुनाव, हर किसी में नामांकन दाखिल किया है. हसनुराम कहते हैं कि वह चुनाव जीतने के लिए नहीं हारने के लिए लड़ते हैं. अंबेडकरी इस बार जिला पंचायत के वार्ड 31 से सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं. चुनाव के लिए उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है. आजतक से हुई खास बातचीत में अंबेडकरी ने अपने चुनावी कारवां की हर एक कहानी कैमरे पर बयां की. उन्होंने कहा कि अगर जिंदा रहा तो 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ लूंगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










