
आगरा में तेज रफ्तार कैंटर ने मारी 6 वाहनों को टक्कर, तीन लोगों की मौत
AajTak
आगरा में नेशनल हाईवे-19 पर सिकंदारा इलाके के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, 8 से 10 लोग घायल हुए हैं. दरअसल, कैंटर ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था. तभी उसने 6 वाहनों को टक्कर मार दी.
उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज रफ्तार कैंटर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस कारण तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि, कई लोग घायल हुए है. हादसा नेशनल हाईवे-19 पर सिकंदारा इलाके के पास हुआ. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. जबकि, घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
एक चश्मदीद की मानें तो कैंटर ने कुल छह वाहनों को टक्कर मारी है. जिस कारण तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 8 से 10 लोग इस हादसे में घायल हो गए. हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कैंटर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि कैंटर चालक नशे की हालत में था. उसने कैंटर की स्पीड बहुत ज्यादा रखी थी. जिस कारण यह हादसा हुआ. आगरा के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक वहां से फरार हो गया था. रास्ते में ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने की भी कोशिश की. लेकिन वो तेजी से कैंटर को वहां से भी भगा ले गया. मगर आगे जाकर वह पकड़ा गया.
फिलहाल आरोपी कैंटर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
कुछ दिन पहले भी आगरा के दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला था. जिसमें दो महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई. दो ट्रकों के बीच फंसने से यह हादसा हुआ. जिससे घटनास्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई. वहीं मदद को सामने आए कुछ लोगों ने जब तक ट्रकों के बीच से टैंपो को निकाला तब तक सभी की मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रकों के बीच ऑटो के फंसने से हुआ हादसा

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








