
आगरा में एनकाउंटर, यूपी STF के हाथों मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश विनय शर्मा
AajTak
यूपी एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पचास हचार का इनामी बदमाश विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा आगरा के सिकन्दरा इलाके में देखा गया है. एसटीएफ की टीम अलर्ट हो गई और सिकन्दरा इलाके में विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा को घेर लिया.
उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ टीम ने आगरा में एक एनकाउंटर के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा को ढेर कर दिया. पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी. लेकिन ये पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था. मारा गया बदमाश इतना शातिर था कि किसी भी वारदात को अंजाम देने के बाद वो फौरन फरार हो जाता था.
सिकंदरा इलाके में मुठभेड़
यूपी एसटीएफ ने ये एनकाउंटर आगरा के थाना सिकन्दरा इलाके में किया. जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पचास हचार का इनामी बदमाश विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा आगरा के सिकन्दरा इलाके में देखा गया है. एसटीएफ की टीम अलर्ट हो गई और सिकन्दरा इलाके में विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा को घेर लिया.
#UPSTF के द्वारा आगरा के सिकन्दरा थाना क्षेत्र में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 50,000 का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा की मृत्यु हो गई, मृतक पर हत्या के प्रयास और लूट जैसी गम्भीर घटनाओं के 43 से भी अधिक अभियोग पंजीकृत थे।@uppolice pic.twitter.com/BIOktkX8cL
एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में मारा गया बदमाश

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








