
आगरा: पैराशूट न खुलने से एयरफोर्स के ऑफिसर की मौत, स्काईडाइविंग की डेमो ड्रॉप के वक्त हुआ हादसा
AajTak
वायुसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आईएएफ की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम के एक पैरा जंप प्रशिक्षक की आज आगरा में डेमो ड्रॉप के दौरान लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई. वायुसेना इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है.'
भारतीय वायु सेना की आकाश स्काईडाइविंग टीम के एक पैरा जंप इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) की शनिवार को आगरा में "डेमो ड्रॉप" के दौरान लगी चोट के कारण मौत हो गई. इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताया है.
पुलिस के अनुसार, वारंट ऑफिसर रामकुमार तिवारी (41) ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से छलांग लगाई, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनका पैराशूट वक्त पर नहीं खुला, जिससे वे सीधे जमीन पर गिर गए. सूत्रों ने बताया कि अधिकारी की मौत सैन्य अस्पताल में हुई.
'दोपहर को मिली मौत की सूचना'
सहायक पुलिस आयुक्त विनायक भोसले ने बताया, 'दोपहर करीब 12 बजे सैन्य अस्पताल से मौत की सूचना मिली. सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.'
वायुसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आईएएफ की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम के एक पैरा जंप प्रशिक्षक की आज आगरा में डेमो ड्रॉप के दौरान लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई. वायुसेना इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है तथा दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है.'
अखिलेश यादव ने जताया दुख

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








