
आगरा-ग्वालियर के बीच 6 लेन हाइवे, अयोध्या में 4 लेन रिंग रोड... कैबिनेट मीटिंग में लगी 8 नेशनल हाइवे प्रॉजेक्ट पर मुहर
AajTak
सरकार ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि भूमि अधिग्रहण की कम से कम जरूरत पड़े. केंद्रीय सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि जहां तक संभव होगा प्रोजेक्ट्स को ब्राउनफील्ड से जोड़ा जाएगा. इन परियोजनाओं को लेकर सरकार का उद्देश्य लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार और भीड़भाड़ को कम करना है. साथ ही देशभर में कनेक्टिविटी को बढ़ाना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 936 किलोमीटर की कुल लंबाई वाले 8 नेशनल हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स के निर्माण को मंजूरी दे दी है. सरकार ने कहा कि इन 8 हाइवे प्रोजेक्ट्स पर कुल 50,655 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
सरकार ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि भूमि अधिग्रहण की कम से कम जरूरत पड़े. केंद्रीय सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि जहां तक संभव होगा प्रोजेक्ट्स को ब्राउनफील्ड से जोड़ा जाएगा. इन परियोजनाओं को लेकर सरकार का उद्देश्य लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार और भीड़भाड़ को कम करना है. साथ ही देशभर में कनेक्टिविटी को बढ़ाना है.
इन प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
इन प्रोजेक्ट्स से आगरा और ग्वालियर के बीच यात्रा का समय 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा. पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में खड़गपुर-मोरेग्राम कॉरिडोर बड़ी भूमिका निभाएगा. वहीं कानपुर रिंग रोड द्वारा कानपुर के आसपास हाइवे नेटवर्क को भीड़भाड़ से मुक्ति मिलेगी.
रायपुर रांची कॉरिडोर के पूरा होने के माध्यम से झारखंड और छत्तीसगढ़ के विकास को तेजी मिलेगी. बंदरगाह कनेक्टिविटी और कम रसद लागत के लिए गुजरात में हाई स्पीड रोड नेटवर्क को पूरा करने के लिए थराद और अहमदाबाद के बीच नया कॉरिडोर विकसित किया जाएगा.
उत्तर-पूर्व तक निर्बाध पहुंच की सुविधा के लिए गुवाहाटी रिंग रोड को विकसित किया जाएगा. रिंग रोड लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अयोध्या हवाई अड्डे और शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को निर्बाध कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगी. पुणे और नासिक के बीच 8-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर कॉरिडोर सेक्शन लॉजिस्टिक दक्षता सुधार में बड़ी भूमिका निभाएगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









