
आखिर क्यों गालीबाज बन गया Elon Musk का Grok AI? इसके वर्किंग मॉडल में छिपा है सीक्रेट
AajTak
Grok AI Abuse Hindi Word: Elon Musk का Grok AI काफी चर्चा में है. हाल ही में इस AI ने एक यूजर्स प्रोम्प्ट का जवाब देते हुए विवादित हिंदी शब्द बोल दिए. इसके बाद यूजर्स ने इस प्रोम्प्ट और रिप्लाई को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Elon Musk की कंपनी xAI का Grok AI चैटबॉट चर्चा में है. इस बार चर्चा की वजह AI के बिगड़े बोल हैं. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक X यूजर्स ने Grok से कुछ सवाल जवाब किए, उसके बाद AI ने जवाब देते हुए हिंदी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं इसके बाद उसने इन शब्दों पर माफी मांगने की बजाए कहा कि मैं तो थोड़ी सी मस्ती कर रहा था.
अब सवाल आता है कि भारत समेत ग्लोबल मार्केट में ढेरों AI प्लेयर्स मौजूद हैं. इसमें ChatGPT, Gemini, DeepSeek R1 आदि के नाम भी शामिल हैं. इसके बावजूद सिर्फ Grok AI ने ही ऐसे शब्दों का क्यों इस्तेमाल किया. दरअसल, Google के Gemini और OpenAI के ChatGPT में अशोभनीय शब्दों के लिए फिल्टर्स का इस्तेमाल किया है, जबकि Grok AI को ज्यादा एडवांस्ड बनाने के लिए ऐसे फिल्टर्स से दूर रखा है.
Grok AI को लेकर बता देते हैं कि यह मल्टीपल लैंग्वेज को सपोर्ट करता है और उन भाषाओं में जवाब भी दे सकता है. यह आपकी भाषा को समझता है और उसी भाषाशैली में जवाब भी दे सकता है. इसमें अशोभनीय शब्द भी शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज, मिलेगी 28 दिन की वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग
Grok AI क्या है और किस मॉडल पर काम करता है
Grok को xAI ने डेवलप किया है, जो एक एडवांस्ड कन्वर्सेशनल AI असिस्टेंट पावर्ड मॉडल पर काम करता है. इस मॉडल को लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) आर्किटेक्चर पर काम करता है. इसको साल 2023 में लॉन्च किया था और xAI बता चुका है कि इस मॉडल को डग्लस एडम्स के 'द हिचहाइकर गाइड टू द गैलेक्सी के आधार ' पर तैयार किया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










