
आखिर क्यों कुछ मादा जीव सेक्स के बाद खा जाती हैं नरों को?
AajTak
मकड़ियों, सांपों यहां तक की ऑक्टोपस जैसे जीवों में एक चीज काफी कॉमन पाई गई है. वो है यौन नरभक्षण. यानि प्रजनन के बाद कई मादा प्राणी अपने साथी को खा जाती हैं. ये एक आश्चर्यजनक लेकिन आम प्रथा है और वैज्ञानिकों ने इसे लेकर कुछ कारण दिए हैं.
मकड़ियों, सांपों यहां तक की ऑक्टोपस जैसे जीवों में एक चीज काफी कॉमन पाई गई है. वो है यौन नरभक्षण. यानि प्रजनन के बाद कई मादा प्राणी अपने साथी को खा जाती हैं. ये एक आश्चर्यजनक लेकिन आम प्रथा है और वैज्ञानिकों ने इसे लेकर कुछ कारण दिए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) साल 1976 में रिलीज हुई रिचर्ड डॉकिन्स की किताब द सेल्फिश जीन में इस आइडिए को लोकप्रिय बनाया था कि किसी भी बायोलॉजिकल लाइफ का इकलौता मकसद होता है एक जनरेशन से दूसरी जनरेशन को अपना डीएनए पास करना. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) इस लिहाज से अगर देखा जाए तो किसी भी जीव-जंतु का शरीर सिर्फ जेनेटिक जानकारियों के लिए काम आता है और जैसे ही ये जीन्स अगली जनरेशन को पास होते हैं तो इस शरीर का कोई मतलब नहीं रह जाता है. हालांकि ये सभी प्राणियों के लिए सही नहीं कहा जा सकता है उदाहरण के तौर पर इंसान. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










