
आखिर कौन है वो 'ऊपर वाला' जिसे दो करोड़ की रिश्वत लेने वाली ASP दिव्या मित्तल पहुंचाती हैं पैसे?
AajTak
2 करोड़ की रिश्वत मामले में आरोपी SOG की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को एसीबी ने अजमेर स्थित एसीबी कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद उन्हें 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया है. एसीबी के डिप्टी एसपी मांगीलाल के मुताबिक, आरोपी के लिए 4 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल 3 दिन की रिमांड दी है.
दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने की आरोपी SOG की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया. मंगलवार शाम एसीबी ने अजमेर स्थित एसीबी कोर्ट में पेश किया. करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के वकीलों ने बहस की. इसके बाद न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाया.
एसीबी के डिप्टी एसपी मांगीलाल के मुताबिक, आरोपी के लिए 4 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल 3 दिन की रिमांड दी है. कहा जा रहा है कि रिमांड के बाद अब राज्य सरकार भी उनके निलंबन के आदेश जारी कर सकती है.
आरोपी दिव्या मित्तल के वकील प्रीतम सोनी ने दलील दी कि एसीबी ने लगातार उनके घर और अन्य स्थानों पर सर्च किया है. उन्हें जिन दस्तावेजों की आवश्यकता थी, वह उन्हें मिल चुके हैं. अब रिमांड की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन कोर्ट ने आरोपी के वकील की दलील को खारिज करते हुए रिमांड देने का फैसला सुनाया.
इस दौरान एसीबी के अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए. उन्होंने जांच के संबंध में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया.
इस मामले में दिव्या मित्तल के वकील प्रीतम सोनी का आरोप है कि श्यामसुंदर तापड़िया, करनानी और इस केस से जुड़े परिवादी की एक गैंग बनी हुई है. जिनके खिलाफ पूर्व में 3 एनडीपीएस के मामले दर्ज हुए थे. जिसकी जांच एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल कर रही थी. इन सभी मामलों में दिव्या मित्तल को केस से हटवाने के लिए यह सब किया गया है. प्रीतम सोनी ने कहा कि कि दिव्या मित्तल ने किसी भी तरह की रिश्वत की मांग नहीं की और न ही उनके पास से कोई रिकवरी हुई है.
बता दें, जब ASP को गिरफ्तार करने एसीबी की टीम पहुंची थी तो इस दौरान दिव्या मित्तल का बड़ा बयान सामने आया था. उन्होंने कहा की ड्रग माफियाओं को पकड़ने का उन्हें यह इनाम मिला है. यही नहीं, दिव्या मित्तल ने अजमेर के पुलिस अधिकारियों को भी ड्रग मामले में शामिल बताया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








