
आखिर कैसे निकाला गया स्वेज नहर में फंसा विशालकाय जहाज? ये जुगाड़ आया काम
AajTak
मिस्त्र के स्वेज नहर में लगा जाम आखिरकार खुल गया है. लाल सागर और भूमध्य सागर के बीच मौजूद इस छोटे लेकिन बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग में एवर गिवन नाम का शिप तिरछा होकर फंस गया था और पिछले सात दिनों से ये मार्ग बंद था. इस मार्ग के बंद होने के चलते नहर के दोनों छोर पर सैकड़ों जहाज और फंस गए थे.
मिस्त्र के स्वेज नहर में लगा जाम आखिरकार खुल गया है. लाल सागर और भूमध्य सागर के बीच मौजूद इस छोटे लेकिन बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग में एवर गिवन नाम का शिप तिरछा होकर फंस गया था और पिछले सात दिनों से ये मार्ग बंद था. इस मार्ग के बंद होने के चलते नहर के दोनों छोर पर सैकड़ों जहाज और फंस गए थे. इन जहाजों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट से लेकर खाने-पीने की चीजें लदी हुई थीं. ये नहर इस मायने में भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मार्ग के सहारे सात हजार किलोमीटर की दूरी को महज 300 किलोमीटर में कवर किया जा सकता है. इस मार्ग के सहारे समय और पैसों की काफी बचत होती रही है. यही कारण है कि इसे दुनिया के सबसे व्यस्त जलमार्ग में शुमार किया जाता है. बता दें कि 'एवर गिवेन' जहाज चीन से माल लादने के बाद नीदरलैंड के पोर्ट रॉटरडैम जा रहा था. ये शिप स्वेज नहर से गुजर रहा था, लेकिन तेज और धूलभरी हवा की वजह से नहर में ही फंस गया था. 400 मीटर लंबे इस जहाज में 2 लाख टन से भी ज्यादा का माल लदा है. इस शिप के चालक दल में 25 भारतीय भी शामिल हैं.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












