
आखिरी सांस लेते वक्त अक्सर क्या कहते हैं लोग? डॉक्टर और नर्सों ने किया खुलासा
AajTak
इंसान अपनी आखिरी सांस लेते वक्त इंसानों के मुंह से अंतिम शब्द क्या निकलते हैं, इस बार में कुछ डॉक्टरों और नर्सों ने अपने अनुभव बताते हुए, अजीबोगरीब खुलासा किया है.
मृत्यु के समय इंसान के मुख से निकले अंतिम शब्दों में जीवन की गहराइयां और अनकही भावनाओं का अक्स नजर आता है. इन घटनाओं का गवाह बनें डॉक्टर और नर्सों ने बताया कि ये शब्द दो प्रकार के होते हैं – कुछ दिल को सुकून देने वाले और कुछ दिल तोड़ने वाले.
कुछ लोग शांत मन से कहते हैं कि उन्हें जीवन में कोई पछतावा नहीं है, जबकि कुछ अपने जीवन को बेहतर ढंग से न जी पाने का दुःख प्रकट करते हैं. 'मुझे माफ करना', 'धन्यवाद' और 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', ये कुछ कॉमन शब्द होते हैं. लॉस एंजेलेस की हॉस्पिस नर्स जूली मैकफैडन ने बताया कि कई बार मरीज अपने प्रियजनों से 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', 'मुझे माफ करना' या 'थैंक यू' जैसे शब्द कहकर विदा लेते हैं.
पछतावा और अनकही बातें मैकफैडन, जो पिछले 15 वर्षों से नर्स हैं, उन्होंने बताया कि ये अंतिम शब्द आमतौर पर किसी फिल्मी दृश्य जैसे नाटकीय नहीं होते, बल्कि बहुत ही सरल और भावुक होते हैं. मरीज अक्सर इस बात पर अफसोस जताते हैं कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य को महत्व नहीं दिया. वे कहते हैं कि काश उन्होंने अपने शरीर, परिवार और जीवन के पलों को अधिक सराहा होता.
जूली ने बताया कि कई महिलाएं इस बात का दुःख प्रकट करती हैं कि उन्होंने अपने शरीर की चिंता करते हुए जीवन भर खुद को कई चीजों से वंचित रखा. डायटिंग और अन्य चीजों की खातिर कई खाने-पीने की चीजों से दूर रहीं. इन सब चीजों का भी अंतिम समय में अफसोस होता है.
'मुझे घर जाना है' और अतीत की बातें कई बार मरीज मृत्यु के करीब अपने माता-पिता या पहले गुजरे हुए प्रियजनों को पुकारते हैं. जूली ने कहा कि 'घर जाने' की बात करना मौत के बाद किसी अन्य जगह जाने के प्रतीक के रूप में हो सकता है. इसके अलावा, मरीज अपनी मातृभाषा में बात करने लगते हैं, जो उन्होंने वर्षों से नहीं बोली होती. यह उनके अतीत और जड़ों की ओर लौटने का संकेत हो सकते हैं.
युवाओं और बुजुर्गों के शब्दों का अंतर डॉक्टर सिमरन मल्होत्रा ने बताया कि बुजुर्ग आमतौर पर 'मैं शांति में हूं' या 'मैंने अच्छा जीवन जिया है' जैसे शब्द कहते हैं, जबकि युवा मरीज कहते हैं, 'मैं अभी मरने के लिए तैयार नहीं हूं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










