
आखिरी ओवर में पहुंचा पाकिस्तान का सियासी 'मैच', विपक्ष की बैठक में पहुंचे 172 सांसद
AajTak
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान एक बार फिर अपना सियासी इतिहास दोहराता दिख रहा है. प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है. विपक्ष का दावा है कि इमरान बहुमत खो चुके हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं, इमरान का कहना है कि वो अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे.
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज गुरुवार को फ्लोर टेस्ट से पहले राष्ट्र को संबोधित करेंगे. ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिक गई हैं कि इमरान खान इसमें क्या बोलेंगे. अटकले हैं कि इमरान आज के संबोधन में इमरजेंसी लगाने जैसा सख्त कदम भी उठा सकते हैं. इसी बीच इमरान के खिलाफ विपक्ष को बहुमत मिलने की खबर है, जानकारी के मुताबिक विपक्षी दलों की बैठक में 172 सांसद शामिल हुए हैं.
ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले चला गया इमरान खान का आखिरी दांव भी फेल होता नजर आ रहा है. विपक्ष ने उनका वह प्रस्ताव खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष को संसद भंग करने का प्रस्ताव रखा था. विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर अविश्वास प्रस्ताव लाकर ही रहेंगे.
वहीं अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज हो गई है. गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्ष को संसद भंग करने का प्रस्ताव दिया है. ऐसा करके वे अविश्वास प्रस्ताव को टालना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक इमरान ने एक 'महत्वपूर्ण शख्स' के जरिए इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ के पास संदेश भिजवाया है.
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले प्रधान मंत्री इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक की अध्यक्षता की. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल में अमेरिका ने इमरान के 'विदेशी ताकत' का दावा खारिज कर दिया है. अमेरिका ने कहा है कि उसने पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर पाकिस्तान को कोई पत्र नहीं भेजा है. यूएस ने इमरान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पीछे उसके किसी भी तरह के हाथ होने के आरोपों का भी खंडन किया है.
ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








