
आखिरकार किम जोंग उन ने बताया, किस दौर से गुजर रहा है उत्तर कोरिया
AajTak
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने एक रिपोर्ट में बताया कि किम जोंग ने मंगलवार को वर्कर्स पार्टी के सम्मलेन में कई बातें रखीं. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों को कुछ सुझाव भी दिए.
अपने बयानों और अपने आदेशों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर चर्चा में हैं. किम जोंग उन ने आखिरकार कबूल किया कि उनका देश उत्तर कोरिया अब तक की सबसे भयावह स्थिति का सामना कर रहा है. (File Photo: Getty) दरअसल, किम जोंग उन ने प्योंगयांग में आयोजित सम्मेलन में अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने एक रिपोर्ट में बताया कि किम जोंग ने मंगलवार को वर्कर्स पार्टी के सम्मलेन में कई बातें रखीं. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों को कुछ सुझाव भी दिए. (File Photo: Getty)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









