
आकाश से शिल्का तक... भारत के वो हथियार जिन्होंने हवा में ही धुआं-धुआं कर दी PAK की मिसाइलें
AajTak
आकाश, MRSAM, Zu-23, L-70 और शिल्का जैसी भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने 8 मई 2025 को पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर भारत की सैन्य ताकत और तकनीकी क्षमता को विश्व मंच पर प्रदर्शित किया. ये प्रणालियाँ भारत की वायु रक्षा रणनीति का आधार हैं.
8 मई 2025 को पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश को भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. भारतीय सेना के आकाश, MRSAM, Zu-23, L-70, और शिल्का जैसी उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
ये प्रणालियां भारत की वायु रक्षा रणनीति का अभिन्न हिस्सा हैं. दुश्मन के हवाई खतरों को नष्ट करने में सक्षम हैं. 7-8 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, चंडीगढ़, और अन्य 15 शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: जिस ड्रोन से दुश्मनों को निपटाता है इजरायल, उसी से भारत ने उड़ा दिया पाक का एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9
यह हमला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे, के जवाब में भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुआ. ऑपरेशन सिंदूर-1 में भारत ने पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था.
पाकिस्तान के हमले को भारत की एकीकृत काउंटर-यूएएस (UAS) ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों, जैसे आकाश, MRSAM, Zu-23, L-70, और शिल्का ने निष्प्रभावी कर दिया. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन प्रणालियों ने पाकिस्तानी ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जिससे भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ.
1. आकाश मिसाइल प्रणाली

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









