
'आओ घूमने चलते हैं'...साहिल ने निक्की को कार में बैठाया और कर दिया मर्डर, 40 KM तक शव के साथ गाड़ी चलाता रहा
AajTak
दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव के रहने वाले साहिल की 2018 में हरियाणा के झज्जर से रहने वाली निक्की यादव से दोस्ती हुई थी. दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे. लेकिन साहिल के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. इसे लेकर निक्की और साहिल का झगड़ा हुआ, इसके बाद साहिल ने निक्की की हत्या कर दी.
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में निक्की मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. साहिल की शादी की जानकारी मिलने के बाद निक्की और उसका झगड़ा हुआ था. इसके बाद साहिल ने निक्की से फोन करके कहा था कि आओ कार से घूमने चलते हैं. इसके बाद साहिल निक्की को लेकर कार से घूमने चला गया. जहां रास्ते में उसने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं साहिल निक्की के शव को ड्राइवर के बगल वाली सीट पर रखकर 40 KM तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा.
दरअसल, वैलेंटाइन डे पर दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. पुलिस ने 26 साल के साहिल गहलोत को प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोप है कि साहिल ने निक्की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने घरवालों की पसंद की लड़की से शादी भी कर ली. निक्की के हत्या के चार दिन बाद इस वारदात का खुलासा हुआ.
कोचिंग में हुआ प्यार
दरअसल, दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव के रहने वाले साहिल की 2018 में हरियाणा के झज्जर से रहने वाली निक्की यादव से दोस्ती हुई थी. दोनों उत्तम नगर में कोचिंग करते थे. धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे. सब कुछ ठीक चल रहा था. दोनो ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं, लेकिन दिक्कत पिछले साल से शुरू हुई, जब साहिल के परिजन उस पर शादी का दबाव डालने लगे.
9 दिसंबर को क्या क्या हुआ?
साहिल परिजनों की मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हो गया. इंगेजमेंट की तारीख 9 और शादी की तारीख 10 फरवरी तय की गई. 9 फरवरी को साहिल की इंगेजमेंट हुई. जैसे ही यह बात निक्की को पता चली, वह बिखर गई. उसने इस बात को लेकर निक्की और साहिल को लेकर झगड़ा हुआ. सूत्रों का दावा है कि साहिल ने निक्की को फोन कर कहा कि आओ घूमने चलते हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







