
आई-20 कार, 10 घंटे का सफर, जोरदार धमाका और 3 थ्योरी... जानिए दिल्ली टेरर अटैक की इनसाइड स्टोरी
AajTak
दिल्ली के लाल किले के पास हुआ धमाका अब सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं बल्कि दिमाग सुन्न कर देने वाली साजिश का संकेत बन गया है. सीसीटीवी फुटेज, बारूद से भरी कार और डॉक्टर बने आतंकी के धागे जम्मू-कश्मीर से लेकर फरीदाबाद तक फैले हैं.
10 नवंबर की शाम दिल्ली का दिल उस वक्त दहल उठा जब एक सफेद आई-20 कार में अचानक धमाका हो गया. चिंगारियां उठीं, गाड़ियां फटीं और कुछ ही सेकंड में 12 जिंदगियां राख में तब्दील हो गईं. शुरुआती जांच में जो सामने आया, उसने दिल्ली पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक को हिला दिया. ये कोई आम हादसा नहीं बल्कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी आतंक की एक सटीक साजिश थी.
धमाके वाले दिन सुबह 8 बजकर 13 मिनट. बदरपुर टोल प्लाजा. सीसीटीवी में दिखी सफेद रंग की आई-20 कार (HR 26CE 7674). ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स काले रंग का मास्क लगाए था. उस वक्त किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यही कार शाम तक दिल्ली को झकझोर देगी. दोपहर 3 बजकर 19 मिनट. लाल किले की पार्किंग. ठीक सात घंटे बाद कार लाल किले के भीतर सुनहरी मस्जिद के पास पार्क हुई.
कार में सिर्फ एक आदमी था. कार पार्क करने के बाद तीन घंटे से ज्यादा उसी सीट पर बैठा रहा. न उसने खाया, न उतरा, बस खामोशी से बैठा रहा. उसकी पहचान अब डॉक्टर उमर मोहम्मद नबी के रूप में हुई है. शाम 6 बजकर 23 मिनट पर उसने कार स्टार्ट की, पार्किंग का पैसा चुकाया और बाहर निकल गया. पार्किंग से धमाके वाली जगह की दूरी सिर्फ 300 मीटर थी. ट्रैफिक के कारण पहुंचने में 15 मिनट लग गए.
शाम 6 बजकर 38 मिनट. लाल किला रोड. भीड़भाड़ वाली सड़क पर अचानक उस आई-20 कार में जोरदार धमाका हुआ. आग का गोला बना मलबा चारों तरफ बिखर गया. आसपास खड़ी कई गाड़ियां उसकी चपेट में आईं. जब तक आग शांत हुई, 12 लोग मर चुके थे और 20 घायल से ज्यादा गंभीर रूप से घायल थे. अब सवाल ये उठता है कि उमर तीन घंटे कार में बैठा क्या कर रहा था?
सवालों से घिरी आतंकी साजिश

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








