
आईटी कंपनी की मालकिन को कर्मचारी से हुआ प्यार, शादी कर ली, फिर पत्नी की संपत्ति गिरवीं रखकर लिए 5 करोड़ और फरार हो गया पति!
AajTak
गुजरात की रहने वाली महिला आईटी कंपनी चलाती थी. उसे अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी से प्यार हो गया और फिर शादी कर ली. शादी के बाद महिला ने अपनी संपत्ति गिरवी रखकर 5 करोड़ रुपये जुटाए और पति को बिजनेस के लिए दे दिए. महिला का आरोप है कि पैसे लेकर पति फरार हो गया.
गुजरात की रहने वाली महिला ने ओडिशा के भद्रक जिले के पुलिस स्टेशन में सुसाइड करने की कोशिश की. निराल ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी. महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसी से परेशान होकर उसने थाने में फिनाइल पी लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी के बाद उसकी संपत्ति और पैसे हड़प लिए और उसे व उसके बच्चे को छोड़ दिया.
एजेंसी के अनुसार, पीड़ित महिला अहमदाबाद में आईटी कंपनी की मालकिन थी. उसे अपनी ही कंपनी में काम करने वाले मनोज नायक नाम के युवक से प्यार हो गया था. इसके बाद शादी कर ली. पुलिस का कहना है कि दोनों का दो साल का बेटा भी है. मनोज ने शादी के बाद महिला को अपने गांव नरसिंहपुर में बिजनेस शुरू करने के लिए राजी किया. इस बिजनेस के लिए महिला ने अपनी प्रॉपर्टी और कंपनी को गिरवीं रख दिया और करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पति को दिया.
यह भी पढ़ें: 'पन्ना पलटना है या किताब बंद करनी है', WhatsApp स्टेटस पर पत्नी ने रिप्लाई दिया- 'अच्छा है कि बंद ही कर दो'; आहत असिस्टेंट इंस्पेक्टर ने कर लिया सुसाइड
महिला का आरोप है कि पांच करोड़ रुपये लेने के बाद मनोज ने पैसे लिए और छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तीन महीने बीतने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची. शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर महिला ने बोनठ थाने में जाकर फिनाइल पी लिया. पुलिस कर्मियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में महिला को भद्रक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की हालत स्थिर बताई है.
महिला के के भाई ने कहा कि मेरी बहन पिछले तीन महीने से परेशान है. पुलिस की लापरवाही की वजह से वो इतनी परेशान हो गई कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई और सुसाइड की कोशिश की. महिला के भाई ने कहा कि आरोपी मनोज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
बोनठ पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक श्रीवल्लभ साहू ने बताया कि आरोपी मनोज की तलाश करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें एक इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं. यह टीम पहले भी ओडिशा के राउरकेला, संबलपुर और बेरहामपुर सहित कई स्थानों पर तलाश कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











