
आंध्र प्रदेश: हाथियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला, तीन की मौत, दो घायल
AajTak
अन्नामैया जिले के ओबुलावरिपल्ली में हाथियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है. यह घटना वाई. कोट से गुंडालाकोना जाने वाले वन मार्ग पर घटी.
आंध्र प्रदेश के अन्नामैया जिले के ओबुलावरिपल्ली में हाथियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है.यह घटना वाई.कोट से गुंडालाकोना जाने वाले वन मार्ग पर घटी.
मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा एक महिला और एक पुरुष को गंभीर चोटें आईं हैं. पीड़ितों की पहचान कोडुरु और उरलागड्डा पोडु अरुंधति नगर के निवासियों के रूप में की गई.यह हमला तब हुआ जब श्रद्धालु महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जंगल से गुजर रहे थे. सूचना मिलने पर ओबुलावारिपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. ओबुलावारिपल्ली के एसआई महेश ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
बता दें कि दक्षिण भारत में अक्सर ही हाथियों का ऐसा आतंक देखने को मिलता है. एक दिन पहले ही केरल के कन्नूर में अरलम फार्म में एक जंगली हाथी ने एक आदिवासी दंपति को कुचल कर मार डाला. घटना रविवार शाम की है. मृतकों की पहचान वेल्ली और उसकी पत्नी लीला के रूप में हुई है.कथित तौर पर हाथी ने उन पर तब हमला किया जब वे काजू की फसल इकट्ठा कर रहे थे.मृत पति पत्नी के शव इतनी बुरी तरह से क्षत विक्षत हैं कि देखकर रूह कांप जाए.
इससे भी सप्ताहभर पहले केरल के वायनाड से ऐसा ही मामला सामने आया था.यहां एक जंगली हाथी के हमले में एक 26 साल के युवक की मौत हो गई.पीड़ित आदिवासी समुदाय से था.इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने आजतक को दी.पुलिस ने बताया कि घटना अट्टामाला में एक आदिवासी बस्ती से हुई, जो मेप्पाडी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आती है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







