
'आंध्र प्रदेश को दें 5000 करोड़ अतिरिक्त', वित्त मंत्री से चंद्रबाबू नायडू की मांग, उपराष्ट्रपति चुनाव पर साफ किया स्टैंड
AajTak
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर 5000 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटित करने की मांग की है. उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की और समर्थन का ऐलान किया.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू दिल्ली दौरे पर हैं. नायडू ने शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और आंध्र प्रदेश की लंबित परियोजनाओं के लिए पांच हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटित करने की मांग की. अतिरिक्त आवंटन की मांग लंबित पूंजीगत परियोजनाओं को पूरा करने के लिए की गई है.
उन्होंने वित्त मंत्री से मुलाकात के दौरान यह भी बताया कि आंध्र प्रदेश को कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए राज्यों को विशेष सहायता के तहत 2010 करोड़ रुपये मिले हैं. आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने वित्त मंत्री को पांच हजार करोड़ की अतिरिक्त सहायता की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा.
वित्त मंत्री से उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एकल नोडल एजेंसी प्रोत्साहन योजना के तहत 250 करोड़ रुपये जारी करने की मांग पर भी जरूरी निर्देश दिया जाए. नायडू ने पूर्वोदय योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना से भी आंध्र प्रदेश को बहुत लाभ होगा. उन्होंने इस योजना के जल्द क्रियान्वयन की अपील भी वित्त मंत्री से की.
सीएम नायडू ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की. उन्होंने एनडीए उम्मीदवार की तारीफ करते हुए कहा कि वह सज्जन व्यक्ति और देशभक्त हैं. उपराष्ट्रपति पद के लिए वह (सीपी राधाकृष्णन) सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं.
यह भी पढ़ें: CM नायडू ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात, अमरावती के लिए मांगी ₹10 हजार करोड़ की सहायता
आंध्र प्रदेश के सीएम ने उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन के समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि वह देश को गौरवान्वित करेंगे. तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हुई थी. नायडू ने कहा कि देश और आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार है. उन्होंने कहा कि हम एकजुट हैं और तेलुगु प्राइड जैसी चीजें यहां नहीं होंगी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









