
आंखें फोड़कर डाला था तेजाब, निर्भया जैसी दरिंदगी... तीनों आरोपी सुप्रीम कोर्ट से बरी, फिर गुनहगार कौन?
AajTak
रोज की तरह उस दिन भी देर शाम को छावला की रहने वाली 19 साल की रोशनी (बदला हुआ नाम) गुरुग्राम से काम खत्म कर बस से घर वापस लौट रही थी. उसे अंदाजा भी नहीं था कि आगे एक अनहोनी उसका इंतजार कर रही थी.
Chhawla Rape Case: देश की सबसे बड़ी अदालत ने उत्तराखंड के छावला रेप केस में 10 साल बाद तीनों दोषियों को बड़ी राहत देते हुए रिहा कर दिया. अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर तीनों दोषी रिहा हो गए तो छावला की 'निर्भया' के साथ हद दर्जे की हैवानियत को किसने अंजाम दिया था? निर्भया कांड के बाद देश में यह दूसरी ऐसी घटना थी, जिसमें एक लड़की के साथ इस कदर दरिंदगी की गई थी, जिसे सुनकर किसी भी इंसान का कलेजा कांप जाए. आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात की कहानी.
9 फरवरी 2012
यही वो दिन था, जब एक खौफनाक वारदात ने पूरे सूबे को हिलाकर रख दिया था. रोज की तरह उस दिन भी देर शाम को छावला की रहने वाली 19 साल की रोशनी (बदला हुआ नाम) अपने कुछ दोस्तों के साथ गुड़गांव से काम खत्म कर बस से घर वापस लौट रही थी. उसे अंदाजा भी नहीं था कि आगे एक अनहोनी उसका शिद्दत से उसका इंतजार कर रही थी. कुछ देर बाद वो बस से उतरी और तेज़ कदमों से घर की तरफ पैदल ही चलने लगी. तभी पीछे से एक लाल रंग की इंडिका कार ने उसका रास्ता रोक लिया. कार में सवार तीन बदमाशों रोशनी को जबरन पकड़कर कार में खींच लिया और उसे अगवा कर अपने साथ ले गए.
घरवालों को सता रही थी चिंता काम पर जाने के लिए रोशनी घर से तो सही वक्त पर निकली थी. लेकिन उस दिन वो देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके घरवालों को चिंता सताने लगी. परिजन उसकी तलाश में जुट गए. उन्होंने उसे कई जगह तलाश किया. जहां वो काम करती थी, वहां भी पता किया. लेकिन रोशनी की कोई खबर घरवालों को नहीं मिली. काफी खोजबीन करने के दौरान उन्हें इतना ज़रूर पता चला कि कुछ अज्ञात बदमाश जबरन एक लड़की को गाड़ी में डालकर दिल्ली से बाहर की तरफ जाते हुए देखे गए हैं.
दिल्ली पुलिस ने बताई थी मजबूरी रोशनी के घरवालों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही थी. उसके पिता एक मामूली गार्ड की नौकरी करते थे. वो बेटी को लेकर बेहद परेशान थे. इसके बाद उन लोगों ने दिल्ली पुलिस से मदद लेने का फैसला किया. पुलिस को फोन किया गया तो करीब घंटेभर से ज्यादा की देरी से पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पीड़ित परिवार ने पुलिस को सारी घटना के बारे में बताया. लेकिन उस वक्त वे हैरान रह गए जब दिल्ली पुलिस के कारिंदों ने उनसे कहा कि संदिग्ध बदमाशों को ढूंढ़ने के लिए उनके पास गाड़ी उपलब्ध नहीं है.
रोशनी को अगवाकर हरियाणा ले गए थे आरोपी उधर, रोशनी को अगवा कर ले जाने वाले बदमाशों ने अपनी कार हरियाणा की तरफ दौड़ा दी थी. जैसे-जैसे वक़्त गुजर रहा था, वैसे-वैसे रोशनी के साथ चलती कार में ज्यादती बढ़ती जा रही थी. बदमाश अंदरुनी रास्तों से होते हुए दिल्ली से हरियाणा जा पहुंचे. तीनों आरोपी वहीं के रहने वाले थे उन्हें कई दूसरे रास्तों का पता था. वहां पहुंचकर सबसे पहले तीनों ने एक दारु के ठेके से शराब खरीदी और फिर कार को एक सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पीते हुए रोशनी के साथ दरिंदगी करने लगे.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






