
अहमदाबाद से लेकर उधमपुर तक स्कूलों में बच्चों का खूनी खेल! छात्र के मर्डर से जुविनाइल एक्ट पर उठे सवाल
AajTak
मामला अहमदाबाद के सेवंथ डे स्कूल का है. जहां बारहवीं तक की पढ़ाई होती है. इस स्कूल में करीब 2 हजार बच्चे पढ़ते हैं. पिछले हफ्ते इसी स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. जिनमें से एक दसवीं क्लास का स्टूडेंट था. जबकि दूसरा नवीं क्लास का.
गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक 9वीं क्लास का छात्र 10वीं कक्षा के छात्र को चाकू मारकर उसका कत्ल कर देता है. वो इस वारदात को दर्जनों छात्रों के सामने स्कूल कैंपस के अंदर ही अंजाम देता है. कत्ल करने के बाद वो अपने एक दोस्त के साथ मोबाइल पर चैटिंग करता है. वो अपने दोस्त से उसी कत्ल की वारदात को लेकर बात करता है. अब आरोपी छात्र और उसके दोस्त के बीच होने वाली चैट को लेकर जुविनाइल एक्ट पर सवाल उठने लगे हैं. चलिए आपको बताते हैं इस वारदात की पूरी कहानी...
वो अहमदाबाद के नामी स्कूल का एक बेहतर और स्मार्ट स्टूडेंट था, जिसे क्लासरूम में होना चाहिए था. पर वो अर्थी पर लेटा है. उसी स्कूल के एक बेहतर और स्मार्ट बच्चों में से एक उस वक्त स्कूल के ब्लैकबोर्ड पर टीचर की लिखी बातों को पढ़ने की बजाय बाहर मोबाइल की स्क्रीन पर कुछ और ही पढ़ और पढ़ा रहा था. वो अभी सिर्फ नवीं क्लास में है. जाहिर है इस हिसाब से उस बच्चे की उम्र ज्यादा से ज्यादा 15 या 16 साल रही होगी. लेकिन मोबाइल पर चैट में वो जो कुछ लिख रहा है या लिख चुका है उसे पढ़ने के बाद कोई यकीन ही नहीं कर सकता कि वो लाइनें किसी पेशेवर कातिल की है या नाइंथ क्लास में पढ़ने वाले एक नाबालिग बच्चे की. उस चैट की बात करें तो वो उस नाबालिग लड़के ने अपने हाथों से एक कत्ल करने के बस कुछ देर बाद ही लिखा था. आप भी पढ़ें-
आरोपी- हां
आरोपी का दोस्त- भाई तुमने चाकू मारा था?
आरोपी- तुझे किसने बोला?
आरोपी का दोस्त- कॉल करो एक मिनट. कॉल पे बात करते हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









